Jeremiah 39:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur babul ke raja ke sab pradhaanon ne, logon ko bhejakar yirmayah ko pahare ke angan men se bulava liya aur gadalyah ko jo aheekam ka putra aur shaapan ka pota tha saunp diya ki vah use ghar pahunchaae. tab se vah logon ke sath rahane laga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
न लोगों ने यिर्मयाह को मन्दिर के आँगन से निकाला जहाँ वह यहूदा के राजा के रक्षकों के संरक्षण में पड़ा था। कसदी सेना के उन अधिकारियों ने यिर्मयाह को गदल्याह के सुपुर्द किया। गदल्याह अहीकाम का पुत्र था। अहीकाम शापान का पुत्र था। गदल्याह को आदेश था कि वह यिर्मयाह को उसके घर वापस ले जाये। अत: यिर्मयाह अपने घर पहुँचा दिया गया और वह अपने लोगों में रहने लगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सैनिक भेजे और राजमहल के पहरे के आंगन से यिर्मयाह को निकाला। उन्‍होंने यिर्मयाह की देखभाल करने के लिए गदल्‍याह को नियुक्‍त किया, जिसके पिता का नाम अहीकाम और दादा का नाम शापान था। गदल्‍याह यिर्मयाह को अपने घर ले गया, और नबी यिर्मयाह अपने लोगों के मध्‍य रहने लगे।
Hindi Bible HHBD
और बाबुल के राजा के सब प्रधानों ने, लोगों को भेजकर यिर्मयाह को पहरे के आंगन में से बुलवा लिया और गदल्याह को जो अहीकाम का पुत्रा और शापान का पोता था सौंप दिया कि वह उसे घर पहुंचाए। तब से वह लोगों के साथ रहने लगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और बेबीलोन के राजा के सब प्रधानों ने, लोगों को भेजकर यिर्मयाह को पहरे के आँगन में से बुलवा लिया और गदल्याह को जो अहीकाम का पुत्र और शापान का पोता था सौंप दिया कि वह उसे घर पहुँचाए। तब से वह लोगों के साथ रहने लगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने कुछ व्यक्तियों को भेजा और उन्होंने येरेमियाह को पहरे के आंगन से निकालकर शापान के पौत्र अहीकाम के पुत्र, गेदालियाह को सौंप दिया, कि वह येरेमियाह को अपने आवास ले जाए. इस प्रकार येरेमियाह लोगों के मध्य रहने लगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और बाबेल के राजा के सब प्रधानों ने, लोगों को भेजकर यिर्मयाह को पहरे के आँगन में से बुलवा लिया और गदल्याह को जो अहीकाम का पुत्र और शापान का पोता था सौंप दिया कि वह उसे घर पहुँचाए। तब से वह लोगों के साथ रहने लगा।