Jeremiah 39:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki maain tujhe, nishchay bachaunga, aur too talavar se n marega, tera praan bacha rahega, yahova kee yah vanee haai. yah is karan hoga, ki too ne mujh par bhrosa rakha haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एबेदमेलेक मैं तुझे बचाऊँगा। तुम तलवार के घाट नहीं उतारे जाओगे, अपितु बच निकलोगे और जीवित रहोगे। ऐसा होगा, क्योंकि तुमने मुझ पर विश्वास किया है।’” यह सन्देश यहोवा का है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं निस्‍सन्‍देह तुझे बचाऊंगा, और तू शत्रु की तलवार से नहीं मारा जाएगा। तूने मुझ पर भरोसा किया है, इसलिए तेरा प्राण बचा रहेगा। युद्ध की लूट के समान तू अपने जीवन को बचाएगा। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।” ’
Hindi Bible HHBD
क्योंकि मैं तुझे, निश्चय बचाऊंगा, और तू तलवार से न मरेगा, तेरा प्राण बचा रहेगा, यहोवा की यह वाणी है। यह इस कारण होगा, कि तू ने मुझ पर भरोसा रखा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि मैं तुझे निश्‍चय बचाऊँगा, और तू तलवार से न मरेगा, तेरा प्राण बचा रहेगा, यहोवा की यह वाणी है। यह इस कारण होगा, कि तू ने मुझ पर भरोसा रखा है।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि मैं तुम्हें निःसंदेह उनसे बचा लूंगा, तुम तलवार से घात नहीं किए जाओगे. तुम्हारा अपना जीवन ही लूट सामग्री सदृश तुम्हारा छुटकारा होगा, क्योंकि तुमने मुझ पर भरोसा किया है, यह याहवेह की वाणी है.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि मैं तुझे, निश्चय बचाऊँगा #, और तू तलवार से न मरेगा, तेरा प्राण बचा रहेगा, यहोवा की यह वाणी है। यह इस कारण होगा, कि तूने मुझ पर भरोसा रखा है।’”