Jeremiah 39:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu kasaadiyon kee sena ne unako khdedkar sidaakiyyah ko yareeho ke araba men ja liya aur unako babul ke raja nabookadanessar ke pas hamat desh ke ribala men le gaae aur us ne vahan usake dand kee agyaa dee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु बाबुल की सेना ने सिदकिय्याह और उसके साथ की सेना का पीछा किया। कसदियों की सेना ने यरीहो के मैदान में सिदकिय्याह को जा पकड़ा उन्होंने सिदकिय्याह को पकड़ा और उसे बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर के पास ले गए। नबूकदनेस्सर हमात प्रदेश के शिब्ला नगर में था। उस स्थान पर नबूकदनेस्सर ने सिदकिय्याह के लिये निर्णय सुनाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु कसदी सेना ने उनका पीछा किया, और यरीहो के मैदान में सिदकियाह को पकड़ लिया। वे उसको बन्दी बना कर हमात देश के रिबला नगर में ले गए, और बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर के सामने पेश किया। नबूकदनेस्सर ने वहां सिदकियाह को दण्ड दिया।
Hindi Bible HHBD
परन्तु कसदियों की सेना ने उनको खदेड़कर सिदकिरयाह को यरीहो के अराबा में जा लिया और उनको बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर के पास हमात देश के रिबला में ले गए; और उस ने वहां उसके दण्ड की आज्ञा दी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु कसदियों की सेना ने उनको खदेड़कर सिदकिय्याह को यरीहो के अराबा में जा लिया और उनको बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर के पास हमात देश के रिबला में ले गए; और उसने वहाँ उसके दण्ड की आज्ञा दी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु कसदी सेना ने उनका पीछा किया और उन्होंने येरीख़ो के मैदान में यहूदिया के राजा सीदकियाहू को जा पकड़ा. उसे बंदी बना लिया और उसे बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र की उपस्थिति में हामाथ देश के रिबलाह में ले गए, वहां सीदकियाहू पर दंड की आज्ञा प्रसारित कर दी गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु कसदियों की सेना ने उनको खदेड़कर सिदकिय्याह को यरीहो के अराबा में जा लिया और उनको बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के पास हमात देश के रिबला में ले गए; और उसने वहाँ उसके दण्ड की आज्ञा दी।