Jeremiah 4:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab maain ne kaha, hay, prabhu yahova, too ne to yah kahakar ki tum ko shaaantai milegee nishchay apanee is praja ko aur yarooshalem ko bhee bada dhaekha diya haai kyonki talavar praanon ko mittane par haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मैंने अर्थात् यिर्मयाह ने कहा, “मेरे स्वामी यहोवा, तूने सचमुच यहूदा और यरूशलेम के लोगों को धोखे में रखा है। तूने उनसे कहा, ‘तुम शान्तिपूर्वक रहोगे।’ किन्तु अब उनके गले तर तलवार खिंची हुई है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब मैंने प्रभु से कहा, ‘स्वामी, यदि यहूदा प्रदेश की जनता और यरूशलेम के निवासियों की यह दशा होगी तो निस्सन्देह तूने उनको यह कह कर धोखा दिया है कि “मत डरो, तुम-सब सुख-शान्ति से रहोगे,” जब कि उनके सिर पर तलवार लटक रही है!’
Hindi Bible HHBD
तब मैं ने कहा, हाय, प्रभु यहोवा, तू ने तो यह कहकर कि तुम को शान्ति मिलेगी निश्चय अपनी इस प्रजा को और यरूशलेम को भी बड़ा धोखा दिया है; क्योंकि तलवार प्राणों को मिटाने पर है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मैं ने कहा, “हाय, प्रभु यहोवा, तू ने तो यह कहकर कि तुम को शान्ति मिलेगी निश्चय अपनी इस प्रजा को और यरूशलेम को भी बड़ा धोखा दिया है; क्योंकि तलवार प्राणों को मिटाने पर है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर मैं कह उठा, “प्रभु याहवेह! आपने तो येरूशलेम के निवासियों को यह आश्वासन देते हुए पूर्णतः धोखे में रखा हुआ है, ‘तुम शांत एवं सुरक्षित रहोगे,’ जबकि उनके गर्दन पर तलवार रखी हुई है!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मैंने कहा, “हाय, प्रभु यहोवा, तूने तो यह कहकर कि तुम को शान्ति मिलेगी निश्चय अपनी इस प्रजा को और यरूशलेम को भी बड़ा धोखा दिया है; क्योंकि तलवार प्राणों को मिटाने पर है।”