Jeremiah 4:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us samay teree is praja se aur yarooshalem sen bhee kaha jaega, jangal ke munde tteelon par se praja ke logon kee or loo bah rahee haai, vah aeesee vayu naheen jis se osana va farachhana ho,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय एक सन्देश यहूदा और यरूशलेम के लोगों को दिया जाएगा: “नंगी पहाड़ियों से गरम आँधी चल रही है। यह मरुभूमि से मेरे लोगों की ओर आ रही है। यह वह मन्द हवा नहीं जिसका उपयोग किसान भूसे से अन्न निकालने के लिये करते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस दिन यहूदा प्रदेश की जनता और यरूशलेम के निवासियों से यह कहा जाएगा: ‘देखो, मरुस्थल के मुण्डे टीलों से मेरे नगर की ओर लू बह रही है। पर यह अनाज के पछोरने और ओसाने के लिए नहीं है।
Hindi Bible HHBD
उस समय तेरी इस प्रजा से और यरूशलेम सें भी कहा जाएगा, जंगल के मुण्डे टीलों पर से प्रजा के लोगों की ओर लू बह रही है, वह ऐसी वायु नहीं जिस से ओसाना वा फरछाना हो,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय तेरी इस प्रजा से और यरूशलेम से भी कहा जाएगा, “जंगल के मुण्डे टीलों पर से प्रजा के लोगों की ओर लू बह रही है, वह ऐसी वायु नहीं जिससे ओसाना या फरछाना हो,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस समय इस प्रजा एवं येरूशलेम से कहा जाएगा, “मरुभूमि की वनस्पतिहीन ऊंचाइयों से मेरे आदेश पर एक प्रबल उष्ण वायु प्रवाह उठेगा, उसका लक्ष्य होगा मेरी प्रजा की पुत्री; यह वायु सुनसान तथा समाप्ति के लिए नहीं है. अब मैं उनके विरुद्ध न्याय-दंड घोषित करूंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस समय तेरी इस प्रजा से और यरूशलेम से भी कहा जाएगा, “जंगल के मुँण्ड़े टीलों पर से प्रजा के लोगों की ओर लू बह रही है, वह ऐसी वायु नहीं जिससे ओसाना या फरछाना हो,