Jeremiah 4:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
anyajatiyon men suna do, yarooshalem ko bhee isaka samachar do, paharuae door desh se akar yahooda ke nagaron ke viruddh lalakar rahe haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“इस राष्ट्र को इसका विवरण दो। यरूशलेम के लोगों में इस खबर को फैलाओ। शत्रु दूर देश से आ रहे हैं। वे शत्रु यहूदा के नगरों के विरुद्ध युद्ध—उद्घोष कर रहे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राष्‍ट्रों को यह चेतावनी दे दो, कि वह आ रहा है। यरूशलेम में यह खबर सुना दो: ‘दूर देश से आक्रमणकारी आ रहे हैं। वे यहूदा प्रदेश के नगरों को ललकार रहे हैं;
Hindi Bible HHBD
अन्यजातियों में सुना दो, यरूशलेम को भी इसका समाचार दो, पहरूए दूर देश से आकर यहूदा के नगरों के विरूद्ध ललकार रहे हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जाति–जाति में सुना दो, यरूशलेम को भी इसका समाचार दो, “आक्रमणकारी दूर देश से आकर यहूदा के नगरों के विरुद्ध ललकार रहे हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसी समय राष्ट्रों में सूचना प्रसारित की जाए, येरूशलेम में इसका प्रचार किया जाए: ‘जो नगर की घेराबंदी करेंगे वे दूर देश से आ रहे हैं, वे यहूदिया के नगरों के विरुद्ध अपने स्वर उठाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जाति-जाति में सुना दो, यरूशलेम के विरुद्ध भी इसका समाचार दो, “आक्रमणकारी दूर देश से आकर यहूदा के नगरों के विरुद्ध ललकार रहे हैं।