Jeremiah 4:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ve khet ke rakhvalon kee nai usako charon or se ghor rahe haai, kyonki us ne mujh se balava kiya haai, yahova kee yahee vanee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शत्रुओं ने यरूशलेम को ऐसे घेरा है जैसे खेत की रक्षा करने वाले लोग हो। यहूदा, तुम मेरे विरुद्ध गए, अत: तुम्हारे विरुद्ध शत्रु आ रहे हैं!” यह सन्देश यहोवा का है!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसे खेत के रखवाले खेत के चारों ओर चक्‍कर लगाते हैं वैसे ही वे यरूशलेम को घेर रहे हैं। क्‍योंकि उसने मुझसे विद्रोह किया था,’ प्रभु की यह वाणी है।
Hindi Bible HHBD
वे खेत के रखवालों की नाई उसको चारों ओर से घेर रहे हैं, क्योंकि उस ने मुझ से बलवा किया है, यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे खेत के रखवालों के समान उसको चारों ओर से घेर रहे हैं, क्योंकि उसने मुझ से बलवा किया है, यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
खेत के प्रहरियों सदृश वे अपना घेरा छोटा करते जा रहे हैं, यह इसलिये कि उसने मेरे विरुद्ध विद्रोह किया है,’ ” यह याहवेह की वाणी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे खेत के रखवालों के समान उसको चारों ओर से घेर रहे हैं, क्योंकि उसने मुझसे बलवा किया है, यहोवा की यही वाणी है।