Jeremiah 4:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahooda men prachar karo aur yarooshalem men yah sunao poore desh men naraasinga foonko gala kholakar lalakaro aur kaho, ao, ham ikatthe hon or gaddhvale nagaron men jaaen!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहूदा के लोगों में इस सन्देश की घोषणा करो: यरूशलेम नगर के हर एक व्यक्ति से कहो, “सारे देश में तुरही बजाओ।” जोर से चिल्लाओ और कहो, “एक साथ आओ, हम सभी रक्षा के लिये दृढ़ नगरों को भाग निकलें।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदा प्रदेश में यह घोषित करो, राजधानी यरूशलेम में यह कहो: ‘सारे देश में खतरे का बिगुल बजाओ, नागरिकों को पुकार-पुकार कर कहो: “एकत्र हो, और किलाबंद नगरों में जाओ।”
Hindi Bible HHBD
यहूदा में प्रचार करो और यरूशलेम में यह सुनाओ; पूरे देश में नरसिंगा फूंको; गला खोलकर ललकारो और कहो, आओ, हम इकट्ठे हों ओर गढ़वाले नगरों में जाएं!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहूदा में प्रचार करो और यरूशलेम में यह सुनाओ: “पूरे देश में नरसिंगा फूँको; गला खोलकर ललकारो और कहो, ‘आओ, हम इकट्ठे हों और गढ़वाले नगरों में जाएँ!’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यहूदिया में प्रचार करो और येरूशलेम में यह वाणी कहो: ‘सारे देश में नरसिंगा का नाद करो!’ उच्च स्वर में यह कहा जाए: ‘सब एकत्र हों! तथा हम सब गढ़ नगरों में शरण ले लें!’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहूदा में प्रचार करो और यरूशलेम में यह सुनाओ: “पूरे देश में नरसिंगा फूँको; गला खोलकर ललकारो और कहो, ‘आओ, हम इकट्ठे हों और गढ़वाले नगरों में जाएँ!’