Jeremiah 4:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aek sinh apanee jhadee se nikala, jati jati ka nash karanevala chaddhai karake a raha haai vah kooch karake apane sthan se isaaliye nikala haai ki tumhare desh ko ujad de aur tumhare nagaron ko aeesa sunasan kar de ki un men koi basanevala n rahane paae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एक सिंह अपनी गुफा से निकला है, राष्ट्रों का विध्वंसक तेज कदम बढ़ाना आरम्भ कर चुका है। वह तुम्हारे देश को नष्ट करने के लिये अपना घर छोड़ चुका है। तुम्हारे नगर ध्वस्त होंगे। उनमें रहने वाला कोई व्यक्ति नहीं बचेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक सिंह अपनी झाड़ी से निकल पड़ा है; राष्‍ट्रों के विनाशक ने कूच का डंका बजाया है। वह अपने स्‍थान से बाहर निकला है। वह तुम्‍हारे देश को उजाड़ देगा; तुम्‍हारे नगरों को खण्‍डहर बना देगा, और वे निर्जन हो जाएंगे।
Hindi Bible HHBD
एक सिंह अपनी झाड़ी से निकला, जाति जाति का नाश करनेवाला चढ़ाई करके आ रहा है; वह कूच करके अपने स्थान से इसलिये निकला है कि तुम्हारे देश को उजाड़ दे और तुम्हारे नगरों को ऐसा सुनसान कर दे कि उन में कोई बसनेवाला न रहने पाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एक सिंह अपनी झाड़ी से निकला, जाति जाति का नाश करनेवाला चढ़ाई करके आ रहा है; वह कूच करके अपने स्थान से इसलिये निकला है कि तुम्हारे देश को उजाड़ दे और तुम्हारे नगरों को ऐसा सुनसान कर दे कि उनमें कोई बसनेवाला न रहने पाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
झाड़ियों में छिपा सिंह बाहर निकल आया है; राष्ट्रों का विनाशक प्रस्थित हो चुका है. वह अपने आवास से बाहर आ चुका है कि वह तुम्हारे देश को निर्जन बना दे. तुम्हारे नगर खंडहर रह जाएंगे उनमें कोई भी निवासी न रह जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एक सिंह अपनी झाड़ी से निकला, जाति-जाति का नाश करनेवाला चढ़ाई करके आ रहा है; वह कूच करके अपने स्थान से इसलिए निकला है कि तुम्हारे देश को उजाड़ दे और तुम्हारे नगरों को ऐसा सुनसान कर दे कि उनमें कोई बसनेवाला न रहने पाए।