Jeremiah 40:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir jab moaabiyo, ammoniyo, aedomiyon aur any sab jatiyon ke beech rahanevale sab yahoodiyon ne suna ki babul ke raja ne yahoodiyon men se kuchh logon ko bacha liya aur un par gadalyah ko jo aheekam ka putra aur shaapan ka pota haai adhaikaree niyukt kiya haai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहूदा के सभी लोगों ने, जो मोआब, अम्मोन, एदोम और अन्य सभी प्रदेशों में थे, सुना कि बाबुल के राजा ने यहूदा के कुछ लोगों को उस देश में छोड़ दिया है और उन्होंने यह सुना कि बाबुल के राजा ने शापान के पौत्र एवं अहीकाम के पुत्र गदल्याह को उनका प्रशासक नियुक्त किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यही समाचार उन यहूदा-वासियों ने सुना, जो मोआब, अम्मोन, एदोम और अन्य देशों में बस गए थे। उन्होंने सुना कि बेबीलोन का राजा यहूदा प्रदेश में उन लोगों को छोड़ गया है जो बहुत गरीब हैं और उनके ऊपर अहीकाम के पुत्र और शापान के पौत्र गदल्याह को राज्यपाल नियुक्त किया है।
Hindi Bible HHBD
फिर जब मोआबियों, अम्मोनियों, एदोमियों और अन्य सब जातियों के बीच रहनेवाले सब यहूदियों ने सुना कि बाबुल के राजा ने यहूदियों में से कुछ लोगों को बचा लिया और उन पर गदल्याह को जो अहीकाम का पुत्रा और शापान का पोता है अधिकारी नियुक्त किया है,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर जब मोआबियों, अम्मोनियों, एदोमियों और अन्य सब जातियों के बीच रहनेवाले सब यहूदियों ने सुना कि बेबीलोन के राजा ने यहूदियों में से कुछ लोगों को बचा लिया और उन पर गदल्याह को जो अहीकाम का पुत्र और शापान का पोता है, अधिकारी नियुक्त किया है,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसी प्रकार वे सभी यहूदियों ने जो इस समय मोआब, अम्मोन, एदोम तथा अन्य देशों में निवास करने लगे थे, यह सुना कि बाबेल के राजा ने यहूदिया में कुछ लोगों को छोड़ दिया है, तथा यह, कि उसने उन पर शापान के पौत्र, अहीकाम के पुत्र गेदालियाह को अधिपति नियुक्त कर दिया है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर जब मोआबियों, अम्मोनियों, एदोमियों और अन्य सब जातियों के बीच रहनेवाले सब यहूदियों ने सुना कि बाबेल के राजा ने यहूदियों में से कुछ लोगों को बचा लिया और उन पर गदल्याह को जो अहीकाम का पुत्र और शापान का पोता है अधिकारी नियुक्त किया है,