Jeremiah 40:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab sab yahoodee jin jin sthanon men titara-abitar ho gaae the, vahan se lauttkar yahooda desh ke mispa nagar men gadalyah ke pas, aur bahut dakhmadha aur dhoopakal ke fal battorane lage.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब यहूदा के लोगों ने यह खबर पाई, तो वे यहूदा प्रदेश में लौट आए। वे गदल्याह के पास उन सभी देशों से मिस्पा लौटे, जिनमें वे बिखर गए थे। अत: वे लौटे और उन्होंने दाखमधु और ग्रीष्म फलों की बड़ी फसल काटी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह सुन कर सब यहूदी जो अन्य देशों से खदेड़ दिए गए थे, अपने-अपने देश से यहूदा प्रदेश के मिस्पाह नगर में गदल्याह के पास लौट आए। इन लोगों ने अंगूर और ग्रीष्म फलों की खूब फसल उत्पन्न की।
Hindi Bible HHBD
तब सब यहूदी जिन जिन स्थानों में तितर- बितर हो गए थे, वहां से लौटकर यहूदा देश के मिस्पा नगर में गदल्याह के पास, और बहुत दाखमधु और धूपकाल के फल बटोरने लगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सब यहूदी जिन जिन स्थानों में तितर–बितर हो गए थे, वहाँ से लौटकर यहूदा देश के मिस्पा नगर में गदल्याह के पास आए, और बहुत दाखमधु और धूपकाल के फल बटोरने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब सभी स्थानों से सारे यहूदी लौटकर आने लगे, जहां उन्हें खदेड़ दिया गया था, वे यहूदिया देश में आए तथा मिज़पाह में गेदालियाह से भेंट करने गए. उन्होंने बड़ी मात्रा में द्राक्षारस एवं ग्रीष्मकालीन फलों का भंडारण कर डाला.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सब यहूदी जिन-जिन स्थानों में तितर-बितर हो गए थे, वहाँ से लौटकर यहूदा देश के मिस्पा नगर में गदल्याह के पास, और बहुत दाखमधु और धूपकाल के फल बटोरने लगे।