Jeremiah 40:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir kareh ke putra yohanan ne gadalyah se mispa men chhpaikar kaha, mujhe jakar natanyah ke putra ishmaael ko mar dalane de or koi ise n janega. vah kyon tujhe mar dale, aur jitane yahoodee log tere pas ikatthe huae haain ve kyon titara-abitar ho jaaen aur bache huae yahoodee kyon nash hon?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब कारेह के पुत्र योहानान ने मिस्पा में गदल्याह से गुप्त वार्ता की। योहानान ने गदल्याह से कहा, “मुझे जाने दो और नतन्याह के पुत्र इश्माएल को मार डालने दो। कोई भी व्यक्ति इस बारे में नहीं जानेगा। हम लोग इश्माएल को तुम्हें मारने नहीं देंगे। वह यहूदा के उन सभी लोगों को जो तुम्हारे पास इकट्ठे हुए हैं, विभिन्न देशों में फिर से बिखेर देगा और इसका यह अर्थ होगा कि यहूदा के थोड़े से बचे—खुचे लोग भी नष्ट हो जायेंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब योहानान ने मिस्पाह में गुप्त रूप से गदल्याह से कहा, ‘आप मुझे अनुमति दीजिए; मैं जाकर यिश्माएल बेन-नतन्याह का चुपचाप वध कर दूंगा; और किसी को पता न चलेगा। यदि उसने आपकी हत्या कर दी, तो जो यहूदी दूर देश से आकर आपके चारों ओर इकट्ठे हो गए हैं, वे फिर तितर-बितर हो जाएंगे, और यहूदा प्रदेश की बची हुई जनता भी नष्ट हो जाएगी।’
Hindi Bible HHBD
फिर कारेह के पुत्रा योहानान ने गदल्याह से मिस्पा में छिपकर कहा, मुझे जाकर नतन्याह के पुत्रा इश्माएल को मार डालने दे ओर कोई इसे न जानेगा। वह क्यों तुझे मार डाले, और जितने यहूदी लोग तेरे पास इकट्ठे हुए हैं वे क्यों तितर- बितर हो जाएं और बचे हुए यहूदी क्यों नाश हों?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर कारेह के पुत्र योहानान ने गदल्याह से मिस्पा में छिपकर कहा, “मुझे जाकर नतन्याह के पुत्र इश्माएल को मार डालने दे और कोई इसे न जानेगा। वह क्यों तुझे मार डाले, और जितने यहूदी लोग तेरे पास इकट्ठे हुए हैं वे क्यों तितर–बितर हो जाएँ और बचे हुए यहूदी क्यों नष्ट हों?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब कोरियाह के पुत्र योहानन ने मिज़पाह में अकेले में जाकर गेदालियाह के समक्ष यह प्रस्ताव रखा, “मुझे अनुमति दीजिए, कि मैं जाकर नेथनियाह के पुत्र इशमाएल का वध कर दूं. किसी को भी इसके विषय में ज्ञात न हो सकेगा, हम क्यों उसे आपकी हत्या का अवसर दें? अन्यथा आपकी शरण में आए ये सारे यहूदी पुनः बिखर जाएंगे तथा यहूदिया का बचा हुआ शेष नष्ट हो जाएगा?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर कारेह के पुत्र योहानान ने गदल्याह से मिस्पा में छिपकर कहा, “मुझे जाकर नतन्याह के पुत्र इश्माएल को मार डालने दे और कोई इसे न जानेगा। वह क्यों तुझे मार डाले, और जितने यहूदी लोग तेरे पास इकट्ठे हुए हैं वे क्यों तितर-बितर हो जाएँ और बचे हुए यहूदी क्यों नाश हों?”