Jeremiah 40:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah vaheen tha ki naboojaradan ne fir us se kaha, gadalyah jo aheekam ka putra aur shaapan ka pota haai, jisako babul ke raja ne yahooda ke nagaron par aadhaikaree ttharaya haai, usake pas lautt ja aur usake sang logon ke beech rah, va jahan kaheen tujhe jana tteek jan pade vaheen chala ja. so jalladon ke pradhaan ne usako seedha aur kuchh dravy bhee dekar vida kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अथवा शापान के पुत्र अहीकाम के पुत्र गदल्याह के पास लौट जाओ। बाबुल के राजा ने यहूदा के नगरों का प्रशासक गदल्याह को चुना है। जाओ और गदल्याह के साथ लोगों के बीच रहो या तुम जहाँ चाहो जा सकते हो।” तब नबूजरदान ने यिर्मयाह को कुछ भोजन और भेंट दिया तथा उसे विदा किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अगर आप यहीं रहेंगे, तो आप कृपा कर गदल्याह के पास लौट जाएं। हमारे महाराज बेबीलोन के राजा ने अहीकाम के पुत्र और शापान के पौत्र गदल्याह को यहूदा प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। आप उसके पास लौट सकते हैं, और अपने लोगों के मध्य रह सकते हैं। अथवा आप जहां भी जाना उचित समझें वहां आप जाइए।’ यह कह कर अंगरक्षकों के नायक नबूजरदन ने मार्ग के लिए यिर्मयाह को भोजन-सामग्री दी, और कुछ उपहार भी दिए, और उनको विदा कर दिया।
Hindi Bible HHBD
वह वहीं था कि नबूजरदान ने फिर उस से कहा, गदल्याह जो अहीकाम का पुत्रा और शापान का पोता है, जिसको बाबुल के राजा ने यहूदा के नगरों पर अधिकारी ठहराया है, उसके पास लौट जा और उसके संग लोगों के बीच रह, वा जहां कहीं तुझे जाना ठीक जान पड़े वहीं चला जा। से जल्लादों के प्रधान ने उसको सीधा और कुछ द्रव्य भी देकर विदा किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह वहीं था कि नबूजरदान ने फिर उससे कहा, “गदल्याह जो अहीकाम का पुत्र और शापान का पोता है, जिसको बेबीलोन के राजा ने यहूदा के नगरों पर अधिकारी ठहराया है, उसके पास लौट जा और उसके संग लोगों के बीच रह, या जहाँ कहीं तुझे जाना ठीक जान पड़े वहीं चला जा।” अत: अंगरक्षकों के प्रधान ने उसको भोजन–सामग्री और कुछ द्रव्य भी देकर विदा किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये कि येरेमियाह वहां अनिश्चय की स्थिति में ही ठहरे हुए थे, नेबुज़रादान ने उनसे कहा, “अच्छा, तो आप शापान के पौत्र अहीकाम के पुत्र गेदालियाह के पास लौट जाइए, जिसे बाबेल के राजा ने यहूदिया के नगरों पर राज्यपाल नियुक्त किया है, आप गेदालियाह के यहां अपने ही लोगों के मध्य निवास कीजिए. यदि नहीं, तो आपको जहां कहीं उपयुक्त लगे वहीं चले जाइए.” इसके बाद अंगरक्षकों के प्रधान ने येरेमियाह को कुछ अन्न पदार्थ तथा एक उपहार देकर उन्हें विदा किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह वहीं था कि नबूजरदान ने फिर उससे कहा, “गदल्याह जो अहीकाम का पुत्र और शापान का पोता है, जिसको बाबेल के राजा ने यहूदा के नगरों पर अधिकारी ठहराया है, उसके पास लौट जा और उसके संग लोगों के बीच रह, या जहाँ कहीं तुझे जाना ठीक जान पड़े वहीं चला जा।” अतः अंगरक्षकों के प्रधान ने उसको भोजन-सामग्री और कुछ उपहार भी देकर विदा किया।