Jeremiah 40:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yodaon ke jo dal dihat men the, jab unake sab pradhaanon ne apane janon samet suna ki babul ke raja ne aheekam ke putra gadalyah ko desh ka aadhaikaree ttharaya haai, aur desh ke jin kangal logon ko vah babul ko naheen le gaya, kya purusha, kya sre, kya balabachche, un sabhon ko use saunp diya haai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहूदा की सेना के कुछ सैनिक, अधिकारी और उनके लोग, जब यरूशलेम नष्ट हो रहा था, खुले मैदान में थे। उन सैनिकों ने सुना कि अहीकाम के पुत्र गदल्याह को बाबुल के राजा ने प्रदेश में बचे लोगों का प्रशासक नियुक्त किया है। बचे हुए लोगों में वे सभी स्त्री, पुरुष और बच्चे थे जो बहुत अधिक गरीब थे और बन्दी बनाकर बाबुल नहीं पहुँचाये गए थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदा प्रदेश के मैदानों में सिदकियाह के सैनिक और सेना-नायक बच गए थे। जब इन सैनिकों और नायकों ने सुना कि बेबीलोन के राजा ने गदल्‍याह बेन-अहीकाम को यहूदा प्रदेश का राजपाल नियुक्‍त किया है, और प्रदेश में बचे हुए स्‍त्री-पुरुषों और बच्‍चों की देखभाल करने का दायित्‍व सौंपा है, जो बहुत गरीब थे, और बन्‍दी बन कर बेबीलोन नहीं गए थे,
Hindi Bible HHBD
योद्वाओं के जो दल दिहात में थे, जब उनके सब प्रधानों ने अपने जनों समेत सुना कि बाबुल के राजा ने अहीकाम के पुत्रा गदल्याह को देश का अधिकारी ठहराया है, और देश के जिन कंगाल लोगों को वह बाबुल को नहीं ले गया, क्या पुरूष, क्या स्त्री, क्या बालबच्चे, उन सभों को उसे सौंप दिया है,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
योद्धाओं के जो दल देहात में थे, जब उनके सब प्रधानों ने अपने जनों समेत सुना कि बेबीलोन के राजा ने अहीकाम के पुत्र गदल्याह को देश का अधिकारी ठहराया है, और देश के जिन कंगाल लोगों को वह बेबीलोन को नहीं ले गया, क्या पुरुष, क्या स्त्री, क्या बाल–बच्‍चे, उन सभों को उसे सौंप दिया है,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब युद्ध क्षेत्र में सारे सेनापतियों तथा सैनिकों को यह सूचना प्राप्‍त हुई कि बाबेल के राजा ने अहीकाम के पुत्र गेदालियाह को संपूर्ण देश तथा उन पुरुषों, स्त्रियों तथा बालकों पर, जो देश में गरीब थे तथा जो बाबेल में बंदी नहीं किए गए थे, अधिपति नियुक्त कर दिया है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
योद्धाओं के जो दल दिहात में थे, जब उनके सब प्रधानों ने अपने जनों समेत सुना कि बाबेल के राजा ने अहीकाम के पुत्र गदल्याह को देश का अधिकारी ठहराया है, और देश के जिन कंगाल लोगों को वह बाबेल को नहीं ले गया, क्या पुरुष, क्या स्त्री, क्या बाल-बच्चे #, उन सभी को उसे सौंप दिया है,