Jeremiah 41:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur sataven maheene men aeesa hua ki ishmaael jo natanyah ka putra aur aeleeshaama ka pota aur rajavansh ka aur raja ke pradhaan purushaen men se tha, so das jan sang lekar mispa men aheekam ke putra gadalyah ke pas aya. vahan mispa men unhon ne aek sang bhojan kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सातवें महीने में नतन्याह (एलीशामा का पुत्र) का पुत्र इश्माएल, अहीकाम के पुत्र गदल्याह के पास आया। इश्माएल अपने दस व्यक्तियों के साथ आया। वे लोग मिस्पा नगर में आए थे। इश्माएल राजा के परिवार का सदस्य था। वह यहूदा के राजा के अधिकारियों में से एक था। इश्माएल और उसके लोगों ने गदल्याह के साथ खाना खाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यिश्‍माएल राजवंश का था। वह राजा सिदकियाह का एक मुख्‍य उच्‍चाधिकारी था। उनके पिता का नाम नतन्‍याह और दादा का नाम एलीशामा था। सातवें महीने में यह घटना घटी। यिश्‍माएल अपने साथ दस सैनिक लेकर मिस्‍पाह नगर में गदल्‍याह बेन-अहीकाम के पास आया। राज्‍यपाल गदल्‍याह ने मिस्‍पाह में उसका स्‍वागत किया, और उन्‍होंने एक साथ भोजन किया।
Hindi Bible HHBD
और सातवें महीने में ऐसा हुआ कि इश्माएल जो नतन्याह का पुत्रा और एलीशामा का पोता और राजवंश का और राजा के प्रधान पुरूषों में से था, सो दस जन संग लेकर मिस्पा में अहीकाम के पुत्रा गदल्याह के पास आया। वहां मिस्पा में उन्हों ने एक संग भोजन किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सातवें महीने में ऐसा हुआ कि इश्माएल जो नतन्याह का पुत्र और एलीशामा का पोता और राजवंश का और राजा के प्रधान पुरुषों में से था, वह दस जन संग लेकर मिस्पा में अहीकाम के पुत्र गदल्याह के पास आया। वहाँ मिस्पा में उन्होंने एक संग भोजन किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सातवें माह में एलीशामा का पौत्र नेथनियाह का पुत्र, राजपरिवार का वंशज इशमाएल, राजा के प्रमुख सेनापतियों में से एक तथा दस व्यक्ति अहीकाम के पुत्र गेदालियाह से भेंट करने मिज़पाह पहुंचे. जब वे वहां साथ बैठे हुए भोजन कर रहे थे,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सातवें महीने में ऐसा हुआ कि इश्माएल जो नतन्याह का पुत्र और एलीशामा का पोता और राजवंश का और राजा के प्रधान पुरुषों में से था, वह दस जन संग लेकर मिस्पा में अहीकाम के पुत्र गदल्याह के पास आया। वहाँ मिस्पा में उन्होंने एक संग भोजन किया।