Jeremiah 41:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab praja men se jitane bach gaae the, arthata jin yodao, striayo, balabachchon aur khojon ko kareh ka putra yohanan, aheekam ke putra gadalyah ke mispa men mare jane ke bad natanyah ke putra ishmaael ke pas se chhudakar gibon se faer le aya tha, unako vah apane sab sangee dalon ke pradhaanon samet lekar chal diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: कारेह के पुत्र योहानान और उसके सभी सैनिक अधिकारियों ने बन्दियों को बचा लिया। इश्माएल ने गदल्याह की हत्या की थी और उन लोगों को मिस्पा से पकड़ लिया था। बचे हुए लोगों में सैनिक, स्त्रियाँ, बच्चे और अदालत के अधिकारी थे। योहानान उन्हें गिबोन नगर से वापस लाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गदल्‍याह की हत्‍या के बाद यिश्‍माएल जिन लोगों को बन्‍दी बना कर मिस्‍पाह से ले जा रहा था, उनमें सैनिक, स्‍त्रियां, बच्‍चे, और खोजे थे। योहानान और उसके सेनानायक इन सबको गिबओन से वापस लाए।
Hindi Bible HHBD
तब प्रजा में से जितने बच गए थे, अर्थात् जिन योद्वाओं, स्त्रियों, बालबच्चों और खोजों को कारेह का पुत्रा योहानान, अहीकाम के पुत्रा गदल्याह के मिस्पा में मारे जाने के बाद नतन्याह के पुत्रा इश्माएल के पास से छुड़ाकर गिबोन से फेर ले आया था, उनको वह अपने सब संगी दलों के प्रधानों समेत लेकर चल दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब प्रजा में से जितने बच गए थे, अर्थात् जिन योद्धाओं, स्त्रियों, बाल–बच्‍चों और खोजों को कारेह का पुत्र योहानान, अहीकाम के पुत्र गदल्याह के मिस्पा में मारे जाने के बाद नतन्याह के पुत्र इश्माएल के पास से छुड़ाकर गिबोन से वापस ले आया था, उनको वह अपने सब संगी दलों के प्रधानों समेत लेकर चल दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब कोरियाह के पुत्र योहानन तथा उसके साथ की सेना के सारे सेनापतियों ने मिज़पाह से लोगों के संपूर्ण लोगों को निकाल लिया, जिन्हें उसने नेथनियाह के पुत्र इशमाएल से विमुक्त किया था, जिन्हें इशमाएल ने अहीकाम के पुत्र गेदालियाह की हत्या के बाद बंदी बना लिया था, अर्थात्, सैनिक, स्त्रियां, बालक; तथा राज-दरबार के अधिकारी जिन्हें उसने गिबयोन से लौटा ले आया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब प्रजा में से जितने बच गए थे, अर्थात् जिन योद्धाओं, स्त्रियों, बाल-बच्चों और खोजों को कारेह का पुत्र योहानान, अहीकाम के पुत्र गदल्याह के मिस्पा में मारे जाने के बाद नतन्याह के पुत्र इश्माएल के पास से छुड़ाकर गिबोन से फेर ले आया था, उनको वह अपने सब संगी दलों के प्रधानों समेत लेकर चल दिया।