Jeremiah 41:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur betalehem ke nikatt jo kimham kee saray haai, us men ve isaaliye ttkai gaae ki misra men jaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योहानान तथा अन्य सैनिक अधिकारी कसदियों से भयभीत थे। बाबुल के राजा ने गदल्याह को यहूदा का प्रशासक चुना था। किन्तु इश्माएल ने गदल्याह की हत्या कर दी थी और योहानान को भय था कि कसदी क्रोधित होंगे। अत: उन्होंने मिस्र को भाग निकलने का निश्चय किया। मिस्र के रास्ते में वे गेरथ किम्हाम में रुके। गेरथ किम्हाम बेतलेहेम नगर के पास है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये लोग बेतलेहम गांव के समीप किम्‍हाम की सराय में ठहर गए, और मिस्‍पाह नहीं गए, उनका इरादा मिस्र देश जाने का था।
Hindi Bible HHBD
और बेतलेहेम के निकट जो किम्हाम की सराय है, उस में वे इसलिये टिक गए कि मिस्र में जाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बैतलहम के निकट जो किम्हाम की सराय है, उसमें वे इसलिये टिक गए कि मिस्र में जाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उपयुक्त समय आने पर मिस्र चले जाने के उद्देश्य से वे जाकर बेथलेहेम के निकटवर्ती नगर गेरुथ किमहाम में ठहरे रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बैतलहम के निकट जो किम्हाम की सराय है, उसमें वे इसलिए टिक गए कि मिस्र में जाएँ।