Jeremiah 41:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab natanyah ke putra ishmaael aur usake sang ke das janon ne uttkar gadalyah ko, jo aheekam ka putra aur shapan ka pota tha, or jise babul ke raja ne desh ka adhaikaree ttharaya tha, use talavar se aeesa mara ki vah mar gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब वे साथ भोजन कर रहे थे तभी इश्माएल और उसके दस व्यक्ति उठे और अहीकाम के पुत्र गदल्याह को तलवार से मार दिया। गदल्याह वह व्यक्ति था जिसे बाबुल के राजा ने यहूदा का प्रशासक चुना था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब यिश्माएल बेन-नतन्याह अपने साथियों के साथ उठा, और उसने गदल्याह पर तलवार से प्रहार किया, और उसका वध कर दिया; क्योंकि बेबीलोन के राजा ने यहूदा प्रदेश पर उसको राज्यपाल नियुक्त किया था।
Hindi Bible HHBD
तब नतन्याह के पुत्रा इश्माएल और उसके संग के दस जनों ने उठकर गदल्याह को, जो अहीकाम का पुत्रा और शपान का पोता था, ओर जिसे बाबुल के राजा ने देश का अधिकारी ठहराया था, उसे तलवार से ऐसा मारा कि वह मर गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब नतन्याह के पुत्र इश्माएल और उसके संग के दस जनों ने उठकर गदल्याह को, जो अहीकाम का पुत्र और शापान का पोता था, और जिसे बेबीलोन के राजा ने देश का अधिकारी ठहराया था, उसे तलवार से ऐसा मारा कि वह मर गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
नेथनियाह का पुत्र इशमाएल तथा उसके दस साथी उठे और तलवार के प्रहार से शापान के पौत्र, अहीकाम के पुत्र गेदालिया का वध कर दिया, गेदालियाह, जिसे बाबेल के राजा ने देश पर अधिपति नियुक्त किया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब नतन्याह के पुत्र इश्माएल और उसके संग के दस जनों ने उठकर गदल्याह को, जो अहीकाम का पुत्र और शापान का पोता था, और जिसे बाबेल के राजा ने देश का अधिकारी ठहराया था, उसे तलवार से ऐसा मारा कि वह मर गया।