Jeremiah 41:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur ishmaael ne gadalyah ke sang jitane yahoodee mispa men the, aur jo kasadee yoda vahan mile, un sabhon ko mar dala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इश्माएल ने यहूदा के उन सभी लोगों को भी मार डाला जो मिस्पा में गदल्याह के साथ थे। इश्माएल ने उन कसदी सैनिकों को भी मार डाला जो गदल्याह के साथ थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यिश्‍माएल ने उन यहूदियों का भी वध कर दिया जो गदल्‍याह के साथ थे। उसकी तलवार से कसदी सैनिक भी न बच सके, जो उस समय मिस्‍पाह में तैनात थे।
Hindi Bible HHBD
और इश्माएल ने गदल्याह के संग जितने यहूदी मिस्पा में थे, और जो कसदी योद्वा वहां मिले, उन सभों को मार डाला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इश्माएल ने गदल्याह के संग जितने यहूदी मिस्पा में थे, और जो कसदी योद्धा वहाँ मिले, उन सभों को मार डाला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इशमाएल ने राजा के सारे यहूदियों का भी संहार कर दिया, अर्थात् वे, जो मिज़पाह में गेदालियाह के साथ थे, उसने उन कसदी सैनिकों का भी संहार कर दिया, जो उस स्थान पर पाए गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इश्माएल ने गदल्याह के संग जितने यहूदी मिस्पा में थे, और जो कसदी योद्धा वहाँ मिले, उन सभी को मार डाला।