Jeremiah 41:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jis gadhe men ishmaael n un logon kee sab lothen jinhen us ne mara tha, gadalyah kee loth ke pas faenk dee thee, yah vahee gadha haai jise asa raja ne israaael ke raja basha ke dr ke mare khudavaya tha, usako natanyah ke putra ishmaael ne mare huon se bhr diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
(वह हौज बहुत बड़ा था। यह यहूदा के आसा नामक राजा द्वारा बनवाया गया था। राजा आसा ने उसे इसलिये बनाया था कि युद्ध के दिनों में नगर को उससे पानी मिलता रहे। आसा ने यह काम इस्राएल के राजा बाशा से नगर की रक्षा के लिये किया था। इश्माएल ने उस हौज में इतने शव डाले कि वह भर गया।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यिश्‍माएल ने जिस अंधे-कुएं में लाशों को फेंका था, वह बहुत बड़ा था। यह कुआं राजा आसा ने इस्राएल प्रदेश के राजा बाशा के आक्रमण से बचने के लिए खोदा था। अब यिश्‍माएल ने लाशों से उसको पाट दिया।
Hindi Bible HHBD
जिस गड़हे में इश्माएल न उन लोगों की सब लोथें जिन्हें उस ने मारा था, गदल्याह की लोथ के पास फेंक दी थी, (यह वही गड़हा है जिसे आसा राजा ने इस्राएल के राजा बाशा के डर के मारे खुदवाया था), उसको नतन्याह के पुत्रा इश्माएल ने मारे हुओं से भर दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिस गड़हे में इश्माएल ने उन लोगों के सब शवों को जिन्हें उसने गदल्याह के साथ मारा था फेंक दिया था (यह वही गड़हा है जिसे आसा राजा ने इस्राएल के राजा बाशा के डर के मारे खुदवाया था), उसको नतन्याह के पुत्र इश्माएल ने मारे हुओं से भर दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह कुंआ जिसमें इशमाएल ने उन लोगों के शव फेंक दिए थे, जिनकी उसने गेदालियाह के साथ हत्या की थी, राजा आसा द्वारा इस्राएल के राजा बाशा से अपनी सुरक्षा के उद्देश्य से निर्मित किया गया था. नेथनियाह के पुत्र इशमाएल ने इस कुएं को मरे हुओं के शवों से भर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जिस गड्ढे में इश्माएल ने उन लोगों की सब लोथें जिन्हें उसने मारा था, गदल्याह की लोथ के पास फेंक दी थी #, (यह वही गड्ढा है जिसे आसा राजा ने इस्राएल के राजा बाशा के डर के मारे खुदवाया था), उसको नतन्याह के पुत्र इश्माएल ने मारे हुओं से भर दिया।