Jeremiah 43:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur un purushaen se kah, ki israaael ka parameshvar, senaon ka yahova, yon kahata haai, dekho, maain babul ke raja apane sevak nabookadanessar ko bulava bhejoonga, aur vah apana sinhasan in patthron ke upar jo maain ne chhpai rakhe haai, rakhega aur apana chhtra inake upar tanavaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहूदा के उन लोगों से कहो जो तुम्हें देख रहे हो, ‘इस्राएल का परमेश्वर सर्वशक्तिमान यहोवा जो कहता है, वह यह है: मैं बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर को यहाँ आने के लिये बुलावा भेजूँगा। वह मेरा सेवक है और मैं उसके राज सिंहासन को इन पत्थरों पर रखूँगा जिन्हें मैंने यहाँ गाड़ा है। नबूकदनेस्सर अपनी चंदोवा इन पत्थरों के ऊपर फैलाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब तू उनसे यह कहना: स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु, इस्राएल का परमेश्वर यों कहता है: देखो, मैं अपने सेवक बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर को बुला रहा हूं। वह अपना सिंहासन इन पत्थरों पर, जो मैंने छिपाए हैं, स्थापित करेगा। वह इन पत्थरों के ऊपर अपना छत्र तानेगा।
Hindi Bible HHBD
और उन पुरूषों से कह, कि इस्राएल का परमेश्वर, सेनाओं का यहोवा, यों कहता है, देखो, मैं बाबुल के राजा अपने सेवक नबूकदनेस्सर को बुलवा भेजूंगा, और वह अपना सिंहासन इन पत्थरों के ऊपर जो मैं ने छिपा रखे हैं, रखेगा; और अपना छत्रा इनके ऊपर तनवाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उन पुरुषों से कह, ‘इस्राएल का परमेश्वर, सेनाओं का यहोवा यों कहता है: देखो, मैं बेबीलोन के राजा अपने सेवक नबूकदनेस्सर को बुलवा भेजूँगा, और वह अपना सिंहासन इन पत्थरों के ऊपर जो मैं ने छिपा रखे हैं, रखेगा; और अपना छत्र इनके ऊपर तनवाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उनके समक्ष यह वाणी करो: ‘सेनाओं के याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर की यह वाणी है, यह देख लेना कि मैं बाबेल के राजा अपने सेवक नबूकदनेज्ज़र को यहां ले आने पर हूं. इन्हीं पत्थरों पर मैं उसका सिंहासन स्थापित करूंगा, जो यहां छिपाए गए हैं. इनके ऊपर वह अपना राजकीय मंडप विस्तृत करेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उन पुरुषों से कह, ‘इस्राएल का परमेश्वर, सेनाओं का यहोवा, यह कहता है: देखो, मैं बाबेल के राजा अपने सेवक नबूकदनेस्सर को बुलवा भेजूँगा, और वह अपना सिंहासन इन पत्थरों के ऊपर जो मैंने छिपा रखे हैं, रखेगा; और अपना छत्र इनके ऊपर तनवाएगा।