Jeremiah 43:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu neriyyah ka putra barook tujh ko hamare virud usakata haai ki ham kasaadiyon ke hath men paden aur ve ham ko mar dalen va bandhaua karake babul ko le jaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यिर्मयाह, हम समझते हैं कि नेरिय्याह का पुत्र बारुक तुम्हें हम लोगों के विरुद्ध होने के लिये उकसा रहा है। वह चाहता है कि तुम हमें कसदी लोगों के हाथ में दे दो। वह यह इसलिये चाहता है जिससे वे हमें मार डालें या वह तुमसे यह इसलिये चाहता है कि वे हमें बन्दी बना लें और बाबुल ले जाये।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु बारूक बेन-नेरियाह ने आपको हमारे विरुद्ध भड़काया है। वह चाहता है कि हम कसदी सेना के हाथ में सौंप दिए जाएं, और वे हमें मार डालें, हमें गुलाम बनाकर बेबीलोन ले जाएं।’
Hindi Bible HHBD
परन्तु नेरिरयाह का पुत्रा बारूक तुझ को हमारे विरूद्व उसकाता है कि हम कसदियों के हाथ में पड़ें और वे हम को मार डालें वा बंधुआ करके बाबुल को ले जाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु नेरिय्याह का पुत्र बारूक तुझ को हमारे विरुद्ध उकसाता है कि हम कसदियों के हाथ में पड़ें और वे हम को मार डालें या बन्दी बना कर बेबीलोन को ले जाएँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह नेरियाह का पुत्र बारूख है, जो आपको हमारे विरुद्ध उकसा रहा है, कि हमें कसदियों के हाथों में सौंप दिया जाए, कि वे हमारी हत्या कर दें अथवा हमें बंदी बनाकर बाबेल ले जायें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु नेरिय्याह का पुत्र बारूक तुझको हमारे विरुद्ध उकसाता है कि हम कसदियों के हाथ में पड़ें और वे हमको मार डालें या बन्दी बनाकर बाबेल को ले जाएँ।”