Jeremiah 43:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur kareh ka putra yohanan aur dalon ke aur sab pradhaan un sab yahoodiyon ko jo anyajatiyon ke beech titarabitar ho gaae the, aur un men se lauttkar yahooda desh men rahane lage the, ve unako le gaae--
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यहोवा की आज्ञा मानने के स्थान पर योहानान और सैनिक अधिकारी उन बचे लोगों को यहूदा से मिस्र ले गए। बीते समय में, शत्रु उन बचे हुओं को अन्य देशों को ले गया था। किन्तु वे यहूदा वापस आ गए थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योहानान और उसके सहयोगी सेनानायकों ने यहूदा प्रदेश के सब बचे हुए लोगों को, सब शरणार्थियों को, जो उन देशों में तितर-बितर हो गए थे, जहां वे खदेड़ दिए गए थे, और जो अब स्वदेश लौटे थे,
Hindi Bible HHBD
और कारेह का पुत्रा योहानान और दलों के और सब प्रधान उन सब यहूदियों को जो अन्यजातियों के बीच तितरबितर हो गए थे, और उन में से लौटकर यहूदा देश में रहने लगे थे, वे उनको ले गए--
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर कारेह का पुत्र योहानान और दलों के और सब प्रधान उन सब यहूदियों को जो अन्यजातियों के बीच तितर–बितर हो गए थे, और उनमें से लौटकर यहूदा देश में रहने लगे थे, वे उनको ले गए –
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कोरियाह के पुत्र योहानन तथा सारे सेनापतियों ने यहूदिया के संपूर्ण बचे हुए लोगों को, जो अनेक-अनेक देशों में से विस्थापन की स्थिति से यहूदिया में बस जाने के लिए लौटा लाए गए थे,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर कारेह का पुत्र योहानान और दलों के और सब प्रधान उन सब यहूदियों को जो अन्यजातियों के बीच तितर-बितर हो गए थे, और उनमें से लौटकर यहूदा देश में रहने लगे थे, वे उनको ले गए