Jeremiah 43:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
apane hath se bade patthr le, aur yahoodee purushaen ke samhane us itt ke chabootare men jo tahapanhes men firaun ke bhvan ke dar ke pas haai, choona faer ke chhpai de,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यिर्मयाह, कुछ बड़े पत्थर लो। उन्हें लो और उन्हें तहपन्हेस में फिरौन के राजमहल के प्रवेश द्वार के ईंटें के चबूतरे के पास मिट्टी में गाड़ो। यह तब करो जब यहूदा के लोग तुम्हें ऐसा करते देख रहे हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘अपने हाथों में बड़े-बड़े पत्थर ले, उन पर चूना फेर और उनको यहूदा प्रदेश के लोगों के सामने उस ईंट के चबूतरे में छिपा दे, जो तहपन्हेस में फरओ के राजभवन के प्रवेश-द्वार पर है।
Hindi Bible HHBD
अपने हाथ से बड़े पत्थर ले, और यहूदी पुरूषों के साम्हने उस ईट के चबूतरे में जो तहपन्हेस में फिरौन के भवन के द्वार के पास है, चूना फेर के छिपा दे,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“अपने हाथ में बड़े पत्थर ले, और यहूदी पुरुषों के सामने उस ईंट के चबूतरे में जो तहपन्हेस में फ़िरौन के भवन के द्वार के पास है, चूना फेर के छिपा दे,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यहां ताहपनहेस में ही, कुछ बड़े पत्थर लेकर उन्हें यहूदियों के देखते-देखते फ़रोह के महलों के प्रवेश द्वार के सम्मुख के पक्के मार्ग के पत्थरों के गारे के नीचे छिपा दो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“अपने हाथ से बड़े पत्थर ले, और यहूदी पुरुषों के सामने उस ईंट के चबूतरे में जो तहपन्हेस में फ़िरौन के भवन के द्वार के पास है, चूना फेर के छिपा दे,