Jeremiah 44:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
israaael ka parameshvar, senaon ka yahova yon kahata haai ki jo vipaattai maain yarooshalem aur yahooda ke sab nagaron par dal chuka hoo, vah sab tum logon ne dekhee haai. dekho, ve aj ke din kaaise ujade huae aur nirjan haai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“इस्राएल का परमेश्वर सर्वशक्तिमान यहोवा कहता है, तुम लोगों ने उन भयंकर घटनाओं को देखा जिन्हें मैं यरूशलेम नगर और यहूदा के अन्य सभी नगर के विरुद्ध लाया। वे नगर आज पत्थरों के खाली ढेर हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, इस्राएल का परमेश्‍वर यों कहता है: जो विपत्तियां मैं यरूशलेम नगर तथा यहूदा प्रदेश के सब नगरों के रहनेवालों पर ढाह चुका हूं, वे तुमने देखी हैं। आज वे स्‍थान उजाड़ पड़े हैं, और वहां कोई नहीं रहता है।
Hindi Bible HHBD
इस्राएल का परमेश्वर, सेनाओं का यहोवा यों कहता है कि जो विपत्ति मैं यरूशलेम और यहूदा के सब नगरों पर डाल चुका हूँ, वह सब तुम लोगों ने देखी है। देखो, वे आज के दिन कैसे उजड़े हुए और निर्जन हैं,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इस्राएल का परमेश्‍वर, सेनाओं का यहोवा यों कहता है: जो विपत्ति मैं यरूशलेम और यहूदा के सब नगरों पर डाल चुका हूँ, वह सब तुम लोगों ने देखी है। देखो, वे आज के दिन कैसे उजड़े हुए और निर्जन हैं,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“सेनाओं के याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर की वाणी यह है: येरूशलेम तथा यहूदिया के नगरों पर जो सारी विपत्तियां मेरे द्वारा भेजी गई हैं, उन्हें तो तुमने स्वयं ही देख ली हैं. देख लो, कि आज तक ये स्थान खंडहर बने हुए हैं और कोई भी उनमें निवास नहीं कर रहा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इस्राएल का परमेश्वर, सेनाओं का यहोवा यह कहता है: जो विपत्ति मैं यरूशलेम और यहूदा के सब नगरों पर डाल चुका हूँ, वह सब तुम लोगों ने देखी है। देखो, वे आज के दिन कैसे उजड़े हुए और निर्जन हैं,