Jeremiah 44:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki unake nivaasiyon ne vah burai kee jis se unhon ne mujhe ris dilai thee ve jakar doosare devataon ke liye dhoop jalate the aur unakee upasana karate the, jinhen n to tum aur n tumhare purakha janate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे स्थान नष्ट किए गए क्योंकि उनमें रहने वाले लोगों ने बुरे काम किये। उन लोगों ने अन्य देवताओं को बलिभेंट की, और इसने मुझे क्रोधित किया। तुम्हारे लोग और तुम्हारे पूर्वज अतीतकाल में उन देवताओं को नहीं पूजते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह उनके दुष्कर्मों का फल है। उन्होंने ये दुष्कर्म किए, और मुझे क्रोध दिलाया: वे मुझे छोड़कर अन्य देवताओं को धूप जलाते थे। वे ऐसे देवताओं की पूजा करते थे, जिनको न वे जानते थे, और न तुम जानते हो, और न तुम्हारे पूर्वज।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि उनके निवासियों ने वह बुराई की जिस से उन्हों ने मुझे रिस दिलाई थी वे जाकर दूसरे देवताओं के लिये धूप जलाते थे और उनकी उपासना करते थे, जिन्हें न तो तुम और न तुम्हारे पुरखा जानते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि उनके निवासियों ने वह बुराई की जिससे उन्होंने मुझे रिस दिलाई थी, वे जाकर दूसरे देवताओं के लिये धूप जलाते थे और उनकी उपासना करते थे, जिन्हें न तो तुम और न तुम्हारे पुरखा जानते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस दुष्कृति के कारण जिसके द्वारा उन्होंने परकीय देवताओं की उपासना करने, उन्हें बलि अर्पण करने के द्वारा मेरे कोप को भड़काया है. ये देवता उनके लिए, तुम्हारे लिए तथा तुम्हारे पूर्वजों के लिए अज्ञात रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि उनके निवासियों ने वह बुराई की जिससे उन्होंने मुझे रिस दिलाई थी वे जाकर दूसरे देवताओं के लिये धूप जलाते थे और उनकी उपासना करते थे, जिन्हें न तो तुम और न तुम्हारे पुरखा जानते थे।