Jeremiah 44:30 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova yon kahata he, dekho, jaaisa maain ne yahooda ke raja sidaakiyyah ko usake shatra arthata usake praan ke khojee babul ke raja nabookadanessar ke hath men kar diya, vaaise hee maain misra ke raja firaun hopra ko bhee usake shatrauon ke, arthata usake praan ke khojiyon ke hath men kar doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो मैं कहता हूँ वह करूँगा यह तुम्हारे लिए प्रमाण होगा। जो यहोवा कहता है, यह वह है ‘होप्रा फ़िरौन मिस्र का राजा है। उसके शत्रु उसे मार डालना चाहते हैं। मैं होप्रा फिरौन को उसके शत्रुओं को दूँगा। सिदकिय्याह यहूदा का राजा था। नबूकदनेस्सर सिदकिय्याह का शत्रु था और मैंने सिदकिय्याह को उसके शत्रु को दिया। उसी प्रकार मैं होप्रा फिरौन को उसके शत्रु को दूँगा।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसा मैंने यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह को उसके शत्रु, उसके प्राणों के ग्राहक बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर के हाथ में सौंप दिया था, वैसे ही मैं मिस्र देश के राजा फरओ होप्रा को उसके शत्रुओं के हाथ में, उसके प्राणों के ग्राहक बेबीलोन के राजा के हाथ में सौंप दूंगा। मैं-प्रभु यह कहता हूं।’
Hindi Bible HHBD
यहोवा यों कहता हे, देखो, जैसा मैं ने यहूदा के राजा सिदकिरयाह को उसके शत्रु अर्थात् उसके प्राण के खोजी बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर के हाथ में कर दिया, वैसे ही मैं मिस्र के राजा फिरौन होप्रा को भी उसके शत्रुओं के, अर्थात् उसके प्राण के खोजियों के हाथ में कर दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा यों कहता है: देखो, जैसा मैं ने यहूदा के राजा सिदकिय्याह को उसके शत्रु अर्थात् उसके प्राण के खोजी बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर के हाथ में कर दिया, वैसे ही मैं मिस्र के राजा फ़िरौन होप्रा को भी उसके शत्रुओं के, अर्थात् उसके प्राण के खोजियों के हाथ में कर दूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह का संदेश यह है: ‘तुम देखोगे कि मैं मिस्र के राजा फ़रोह होफ़राह को उसके शत्रुओं के अधीन कर दूंगा, उनके अधीन जो उसके प्राण लेने को तैयार हैं, ठीक जिस प्रकार मैंने यहूदिया के राजा सीदकियाहू को बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र के अधीन कर दिया था, जो उसका शत्रु था, जो उसके प्राण लेने को तैयार था.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा यह कहता है: देखो, जैसा मैंने यहूदा के राजा सिदकिय्याह को उसके शत्रु अर्थात् उसके प्राण के खोजी बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के हाथ में कर दिया, वैसे ही मैं मिस्र के राजा फ़िरौन होप्रा को भी उसके शत्रुओं के, अर्थात् उसके प्राण के खोजियों के हाथ में कर दूँगा।”