Jeremiah 44:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ab yahova, senaon ka parameshvar, jo israaael ka parameshvar haai, yon kahata haai, tum log kyon apanee yah badee hani karate ho, ki kya purusha, kya sre, kya balak, kya doodhaapiuva bachcha, tum sab yahooda ke beech se nash kiae jao, aur koi n rahe?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“अत: इस्राएल का परमेश्वर सर्वशक्तिमान यहोवा यह कहता है, ‘देवमूर्ति की पूजा करते रह कर तुम अपने को क्यों चोट पहुँचाते हो, तुम पुरुष, स्त्रियों, बच्चों और शिशुओं को यहूदा के परिवार से अलग कर रहे हो। तुममें से कोई भी नहीं जीवित रहेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘मैं, इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता हूं: यह दुष्‍कर्म करके तुम अपने पैरों पर क्‍यों कुल्‍हाड़ी मारते हो? तुम यहूदा के स्‍त्री-पुरुष और बच्‍चों को क्‍यों नष्‍ट करना चाह रहे हो? यों तुम्‍हारी जाति समूल नष्‍ट हो जाएगी, और एक भी यहूदी नहीं बचेगा।
Hindi Bible HHBD
अब यहोवा, सेनाओं का परमेश्वर, जो इस्राएल का परमेश्वर है, यों कहता है, तुम लोग क्यों अपनी यह बड़ी हानि करते हो, कि क्या पुरूष, क्या स्त्री, क्या बालक, क्या दूधपिउवा बच्चा, तुम सब यहूदा के बीच से नाश किए जाओ, और कोइ न रहे?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अब यहोवा, सेनाओं का परमेश्‍वर, जो इस्राएल का परमेश्‍वर है, यों कहता है: तुम लोग क्यों अपनी यह बड़ी हानि करते हो, कि क्या पुरुष, क्या स्त्री, क्या बालक, क्या दूधपीता बच्‍चा, तुम सब यहूदा के बीच से नष्‍ट किए जाओ, और कोई न रहे?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये अब, सेनाओं के याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर की वाणी यह है: तुम क्यों अपनी ही अकाल हानि करने पर तैयार हो, कि तुम्हारे मध्य में यहूदिया में से स्त्री-पुरुष, बालक तथा शिशु कोई बचे हुए लोग न रह जाएं?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अब यहोवा, सेनाओं का परमेश्वर, जो इस्राएल का परमेश्वर है, यह कहता है: तुम लोग क्यों अपनी यह बड़ी हानि करते हो, कि क्या पुरुष, क्या स्त्री, क्या बालक, क्या दूध पीता बच्चा, तुम सब यहूदा के बीच से नाश किए जाओ, और कोई न रहे?