Jeremiah 44:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jo jo buraiyan tumhare purakha, yahooda ke raja aur unakee striaya, aur tumharee striaya, varan tum ap yahooda desh aur yarooshalem kee sadkon men karate the, kya use tum bool gaae ho?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्या तुम उन दुष्टता भरे कामों को भूल चुके हो जिन्हें तुम्हारे पूर्वजों ने किया क्या तुम उन दुष्टतापूर्ण कामों को भूल चुके हो जिन्हें यहूदा के राजा और रानियों ने किया। क्या तुम उन दुष्टतापूर्ण कामों को भूल चुके हो जिन्हें तुमने और तुम्हारी पत्नियों ने यहूदा की धरती पर और यरूशलेम की सड़कों पर किया
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्या तुम अपने दुष्कर्मों और अपने पूर्वजों के दुष्कर्मों को भूल गए? क्या तुम्हें वे दुष्कर्म याद नहीं रहे, जो यहूदा प्रदेश के राजाओं, रानियों और तुम्हारी स्त्रियों ने यहूदा प्रदेश के नगरों में, यरूशलेम की गलियों में किये थे?
Hindi Bible HHBD
जो जो बुराइयां तुम्हारे पुरखा, यहूदा के राजा और उनकी स्त्रियां, और तुम्हारी स्त्रियां, वरन तुम आप यहूदा देश और यरूशलेम की सड़कों में करते थे, क्या उसे तुम भूल गए हो?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो जो बुराइयाँ तुम्हारे पुरखा, यहूदा के राजा और उनकी स्त्रियाँ, और तुम्हारी स्त्रियाँ, वरन् तुम आप यहूदा देश और यरूशलेम की सड़कों में करते थे, क्या उसे तुम भूल गए हो?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या तुम अपने पूर्वजों की दुष्कृति भूलना पसंद कर चुके हो—यहूदिया के राजाओं की दुष्कृति, उनकी पत्नियों की दुष्कृति, स्वयं तुम्हारी दुष्कृति तथा तुम्हारी पत्नियों की दुष्कृति, जो यहूदिया में तथा येरूशलेम की गलियों में उनके द्वारा की जाती रही है?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो-जो बुराइयाँ तुम्हारे पुरखा, यहूदा के राजा और उनकी स्त्रियाँ, और तुम्हारी स्त्रियाँ, वरन् तुम आप यहूदा देश और यरूशलेम की सड़कों में करते थे, क्या उसे तुम भूल गए हो?