Jeremiah 46:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tere balavant jan kyon bilay gaae haain? ve is karan khde n rah sake kyonki yahova ne unhen ddhkel diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मिस्र, तुम्हारे शक्तिशाली सैनिक क्यों मारे जाएंगे? वे मुकाबले में नहीं टिकेंगे क्योंकि यहोवा उन्हें नीचे धक्का देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘मेमफिस का एपिस देवता कहां भाग गया? तेरा वृषभ-देव क्यों सामना न कर सका? इसलिए न कि प्रभु ने उसको भूमि पर गिरा दिया है?
Hindi Bible HHBD
तेरे बलवन्त जन क्यों बिलाय गए हैं? वे इस कारण खड़े न रह सके क्योंकि यहोवा ने उन्हें ढकेल दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरे बलवन्त जन क्यों नष्ट हो गए हैं? वे इस कारण खड़े न रह सके क्योंकि यहोवा ने उन्हें ढकेल दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारे शूर योद्धा पृथ्वी पर कैसे गिर गए? पुनः खड़े होना उनके लिए असंभव हो गया है, क्योंकि उन्हें याहवेह ने ही भूमि पर पटका है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरे बलवन्त जन क्यों नाश हो गए हैं? वे इस कारण खड़े न रह सके क्योंकि यहोवा ने उन्हें ढकेल दिया।