Jeremiah 46:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
misra ke vishaya. misra ke raja firaun niko kee sena jo parat mahanad ke teer par karkameesh men thee, aur jise babul ke raja nabookadanessar ne yoshaiyyah ke putra yahooda ke raja yahoyakeem ke rajy ke chauthe varsha men jeet liya tha,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह सन्देश मिस्र के बारे में है। यह सन्देश निको फिरौन की सेना के बारे में है। निको मिस्र का राजा था। उसकी सेना कर्कमीश नगर में पराजित हुई थी। कर्कमीश परात नदी पर है। यहोयाकीम के यहूदा पर राज्यकाल के चौथे वर्ष बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर ने निको फिरौन की सेना को कर्कमीश में पराजित किया। यहोयाकीम राजा योशिय्याह का पुत्र था। मिस्र के लिये यहोवा का सन्देश यह है:
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मिस्र देश के राजा फरओ नको की सेना फरात महानदी के तट पर कर्कमीश में डेरा डाले हुए थी। उसको बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीम बेन-योशियाह के राज्‍य-काल के चौथे वर्ष में पराजित किया था। प्रभु ने मिस्र की सेना के सम्‍बन्‍ध में यह कहा:
Hindi Bible HHBD
मिस्र के विषय। मिस्र के राजा फिरौन निको की सेना जो परात महानद के तीर पर कर्कमीश में थी, और जिसे बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर ने योशिरयाह के पुत्रा यहूदा के राजा यहोयाकीम के राज्य के चौथे वर्ष में जीत लिया था,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मिस्र के विषय। मिस्र के राजा फ़िरौन निको की सेना जो फ़रात महानद के तट पर कर्कमीश में थी, और जिसे बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर ने योशिय्याह के पुत्र यहूदा के राजा यहोयाकीम के राज्य के चौथे वर्ष में जीत लिया था, उस सेना के विषय:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मिस्र के संबंध में: यह मिस्र के राजा फ़रोह नेको की सेना से संबंधित है, जिसे फरात नदी के तट पर कर्कमीश नामक स्थान पर बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र ने योशियाह के पुत्र यहूदिया के राजा यहोइयाकिम के राज्य-काल के चौथे वर्ष में पराजित किया था:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मिस्र के विषय। मिस्र के राजा फ़िरौन नको की सेना जो फरात महानद के तट पर कर्कमीश में थी, और जिसे बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने योशिय्याह के पुत्र यहूदा के राजा यहोयाकीम के राज्य के चौथे वर्ष में जीत लिया था, उस सेना के विषय