Jeremiah 46:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova kee yah vanee haai, ki chahe usaka van bahut hee ghana ho, parantu ve usako katt dalenge, kyonaki ve ttiiddayon se bhee adhaik anaaginit haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा यह सब कहता है, “शत्रु मिस्र के वन को काट गिरायेगा। वन में असंख्य वृक्ष है, किन्तु वे सब काट डाले जायेंगे। शत्रु के सैनिक टिड्डी दल से भी अधिक हैं। वे इतने अधिक सैनिक हैं कि उन्हें कोई गिन नहीं सकता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं-प्रभु यह कहता हूँ: वे मिस्र देश के वन को काट देंगे, यद्यपि वह अत्यन्त सघन है। वे टिड्डियों से भी अधिक अनगिनत हैं। उनकी गणना असंभव है।
Hindi Bible HHBD
यहोवा की यह वाणी है, कि चाहे उसका वन बहुत ही घना हो, परन्तु वे उसको काट डालेंगे, क्योंकि वे टिडि्डयों से भी अधिक अनगिनित हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा की यह वाणी है, कि चाहे उसका वन बहुत ही घना हो, परन्तु वे उसको काट डालेंगे, क्योंकि वे टिड्डियों से भी अधिक अनगिनित हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने मिस्र के वन को नष्ट कर दिया है,” यह याहवेह की वाणी है, “इसमें कोई संदेह नहीं कि उसका अस्तित्व मिट ही जाएगा, यद्यपि इस समय वे टिड्डियों-सदृश असंख्य हैं, अगण्य हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा की यह वाणी है, कि चाहे उसका वन बहुत ही घना हो, परन्तु वे उसको काट डालेंगे, क्योंकि वे टिड्डियों से भी अधिक अनगिनत हैं।