Jeremiah 47:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
firon ke gajja nagar ko jeet lene se pahile yirmayah bhvishyadvkta ke pas paalishtaiyon ke vishay yahova ka yah vachan pahuncha
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह सन्देश यहोवा का है जो यिर्मयाह नबी को मिला। यह सन्देश पलिश्ती लोगों के बारे में है। यह सन्देश, जब फिरौन ने गज्जा नगर पर आक्रमण किया, उससे पहले आया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मिस्र देश के राजा फरओ ने गाजा नगर को पराजित किया। उसके पूर्व ही पलिश्‍ती कौम के सम्‍बन्‍ध में प्रभु का यह वचन नबी निर्ययाह को मिला था।
Hindi Bible HHBD
फिरोन के गज़्जा नगर को जीत लेने से पहिले यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के पास पलिश्तियों के विषय यहोवा का यह वचन पहुंचो
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फ़िरौन द्वारा गाज़ा नगर को जीत लेने से पहिले यिर्मयाह भविष्यद्वक्‍ता के पास पलिश्तियों के विषय यहोवा का यह वचन पहुँचा:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके पूर्व कि फ़रोह अज्जाह को पराजित करता, भविष्यद्वक्ता येरेमियाह को फिलिस्तीनियों से संबंधित यह संदेश प्राप्‍त हुआ:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फ़िरौन द्वारा गाज़ा नगर को जीत लेने से पहले यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के पास पलिश्तियों के विषय यहोवा का यह वचन पहुँचा