Jeremiah 47:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova yon kahata haai ki dekho, uttar disha se umandnevalee nadee desh ko us sab samet jo us men haai, aur nivaasiyon samet nagar ko dubo legee. tab manushy chillaaenge, varan desh ke sab rahanevale haya-hay karenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा कहता है: “ध्यान दो, शत्रु के सैनिक उत्तर में एक साथ मोर्चा लगा रहे हैं। वे तटों को डूबाती तेज नदी की तरह आएंगे वे पूरे देश को बाढ़ सा ढक लेंगे। वे नगरों और उनमें रह रहे निवासियों को ढक लेंगे। उस देश का हर एक रहने वाला सहायता के लिये चिल्लाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘प्रभु यों कहता है: देखो उत्तर दिशा में पानी चढ़ रहा है; और यह उमड़नेवाली बाढ़ में बदल जाएगा। बाढ़ की धाराएं समस्त देश में, देश के हर एक नगर में फैल जाएंगी। नगर और उसके निवासी उन में डूब जाएंगे! आदमी सहायता के लिए चिल्लाएंगे; देश के निवासी छाती पीट-पीटकर रोएंगे।
Hindi Bible HHBD
यहोवा यों कहता है कि देखो, उत्तर दिशा से उमण्डनेवाली नदी देश को उस सब समेत जो उस में है, और निवासियों समेत नगर को डुबो लेगी। तब मनुष्य चिल्लाएंगे, वरन देश के सब रहनेवाले हाय- हाय करेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यहोवा यों कहता है: देखो, उत्तर दिशा से उमण्डनेवाली नदी देश को उस सब समेत जो उसमें है, और निवासियों समेत नगर को डुबो लेगी। तब मनुष्य चिल्लाएँगे, वरन् देश के सब रहनेवाले हाय–हाय करेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह याहवेह का संदेश है: “यह देखना कि उत्तर से जल स्तर ऊंचा होने लगेगा; और यह बढ़कर प्रचंड प्रवाह में परिवर्तित हो जाएगा. यह संपूर्ण भूमि को आच्छादित कर लेगा वह सब भी जो भूमि के ऊपर है, नगर को तथा नगरवासियों को भी. पुरुष चिल्लायेंगे; तथा देश का हर एक निवासी विलाप करेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“यहोवा यह कहता है कि देखो, उत्तर दिशा से उमड़नेवाली नदी # देश को उस सब समेत जो उसमें है, और निवासियों समेत नगर को डुबो लेगी। तब मनुष्य चिल्लाएँगे, वरन् देश के सब रहनेवाले हाय-हाय करेंगे।