Jeremiah 47:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
shatrauon ke balavant ghaedon kee ttap, rathon ke veg chalane aur unake pahiyon ke chalane ka kolahal sunakar pita ke hath-panv aeese ddheele pad jaaenge, ki vah munh modkar apane ladkon ko bhee n dekhega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे दौड़ते घोड़ों की आवाज सुनेंगे, वे रथों की घरघराहट सुनेंगे। वे पहियों की घरघराहट सुनेंगे। पिता अपने बच्चों की सुरक्षा करने में सहायता नहीं कर सकेंगे। वे पिता सहायता करने में एकदम असमर्थ होंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब शत्रु-सेना के घोड़ों की टाप सुनाई देगी, जब उसके रथ वेग से दौड़ेंगे, उनके पहियों की गड़गड़ाहट होगी, तब बच्‍चों के पिता के हाथ-पांव इतने ढीले पड़ जाएंगे कि वे मुड़कर अपने बच्‍चों को देखेंगे भी नहीं।
Hindi Bible HHBD
शत्रुओं के बलवन्त घोड़ों की टाप, रथों के वेग चलने और उनके पहियों के चलने का कोलाहल सुनकर पिता के हाथ- पांव ऐसे ढीले पड़ जाएंगे, कि वह मुंह मोड़कर अपने लड़कों को भी न देखेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शत्रुओं के बलवन्त घोड़ों की टाप, रथों के वेग से चलने और उनके पहियों के चलने का कोलाहल सुनकर पिता के हाथ–पाँव ऐसे ढीले पड़ जाएँगे, कि वह मुँह मोड़कर अपने लड़कों को भी न देखेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
घोड़ों की टापों की ध्वनि के कारण, उसके रथों की आवाज सुनकर, उनके पहियों की गड़गड़ाहट के कारण. पिता मुड़कर अपने बालकों को देखेंगे; क्योंकि उनके हाथ ढीले हो चुके हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
शत्रुओं के बलवन्त घोड़ों की टाप, रथों के वेग चलने और उनके पहियों के चलने का कोलाहल सुनकर पिता के हाथ-पाँव ऐसे ढीले पड़ जाएँगे, कि वह मुँह मोड़कर अपने लड़कों को भी न देखेगा।