Jeremiah 47:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki sab palishtaiyon ke nash hone ka din ata haai aur sor aur sidon ke sab bache huae sahayak mitt jaaenge. kyonki yahova palishtaiyon ko jo kaptor nam samudra teer ke bache huae rahanevale haai, unako bhee nash karane par haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सभी पलिश्ती लोगों को नष्ट करने का समय आ गया है। सोर और सिदोन के बचे सहायकों को नष्ट करने का समय आ गया है। यहोवा पलिश्ती लोगों को शीघ्र ही नष्ट करेगा। कप्तोर द्वीप में बचे लोगों को वह नष्ट करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍योंकि पलिश्‍ती जाति के विनाश का दिन आ रहा है। तब सोर और सीदोन के बचे हुए सहायक भी कट कर उनसे अलग हो जाएंगे; क्‍योंकि प्रभु पलिश्‍तियों को, कफ्‍तोर के समुद्र तट पर रहने वाले बचे हुए लोगों को नष्‍ट करेगा।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि सब पलिश्तियों के नाश होने का दिन आता है; और सोर और सिदोन के सब बचे हुए सहायक मिट जाएंगे। क्योंकि यहोवा पलिश्तियों को जो कप्तोर नाम समुद्र तीर के बचे हुए रहनेवाले हैं, उनको भी नाश करने पर है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि सब पलिश्तियों के नाश का दिन आता है; और सोर और सिदोन के सब बचे हुए सहायक मिट जाएँगे। क्योंकि यहोवा पलिश्तियों को जो कप्‍तोर नामक समुद्र तट के बचे हुए रहनेवाले हैं, उनको भी नष्‍ट करने पर है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह इसलिये कि सारे फिलिस्तीनियों के विनाश का तथा सोर और सीदोन में हर एक शेष रह गए सहायक को नष्ट करने का दिन आया है. स्वयं याहवेह ही फिलिस्तीनियों तथा काफ़तोर के तटवर्ती क्षेत्रों के बचे हुए लोगों को नष्ट करने के लिए तैयार हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि सब पलिश्तियों के नाश होने का दिन आता है #; और सोर और सीदोन के सब बचे हुए सहायक मिट जाएँगे। क्योंकि यहोवा पलिश्तियों को जो कप्तोर नामक समुद्र तट के बचे हुए रहनेवाले हैं, उनको भी नाश करने पर है।