Jeremiah 48:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab jaaise israaael ke gharane ko betel se laajjait hona pada, jis par ve bhrosa rakhte the, vaaise hee moabee log kamosh se lajjait hange.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मोआब के लोग अपने असत्य देवता कमोश के लिए लज्जित होंगे। इस्राएल के लोगों ने बेतेल में झूठे देवता पर विश्वास किया था और इस्राएल के लोगों को उस समय ग्लानि हुई थी जब उस असत्य देवता ने उनकी सहायता नहीं की थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब मोआब इस पराजय से अपने राष्ट्र देवता कमोश के कारण अपमानित होगा, जैसे इस्राएल बेतएल देवता के कारण अपमानित हुआ था, जब उसने बेतएल पर भरोसा किया था।
Hindi Bible HHBD
तब जैसे इस्राएल के घराने को बेतेल से लज्जित होना पड़ा, जिस पर वे भरोसा रखते थे, वैसे ही मोआबी लोग कमोश से लज्जित हांगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब जैसे इस्राएल के घराने को बेतेल से लज्जित होना पड़ा, जिस पर वे भरोसा रखते थे, वैसे ही मोआबी लोग कमोश से लज्जित होंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
खेमोश मोआब की लज्जा का कारण होगा, जिस प्रकार बेथेल इस्राएल वंश के लिए लज्जा का कारण हो गया था, जिस पर उन्होंने अत्यंत विश्वास किया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब जैसे इस्राएल के घराने को बेतेल से लज्जित होना पड़ा #, जिस पर वे भरोसा रखते थे, वैसे ही मोआबी लोग कमोश से लज्जित होंगे।