Jeremiah 48:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
moab kee prashansa jatee rahee. heshabon men usakee haani kee kalpana kee gai haai ao, ham usako aeesa nash karen ki vah rajy n rah jaae. he madamen, too bhee sunasan ho jaaega talavar tere peechhe padegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मोआब की पुन: प्रशंसा नहीं होगी। हेशबोन नगर के लोग मोआब के पराजय की योजना बनाएंगे। वे कहेंगे, ‘आओ, हम उस राष्ट्र का अन्त कर दें।’ मदमेन तुम भी चुप किये जाओगे, तलवार तुम्हारा पीछा करेगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मोआब राष्‍ट्र की कीर्ति नष्‍ट हो गई। शत्रु हेश्‍बोन नगर में उसके विरुद्ध अहित की योजनाएं बना रहे हैं। वे कह रहे हैं, “आओ, हम मोआब को राष्‍ट्र न बनने दें।” ओ मदमेन नगर, तू भी सुनसान बनाया जाएगा, शत्रु की तलवार तेरा पीछा करेगी।
Hindi Bible HHBD
मोआब की प्रशंसा जाती रही। हेशबोन में उसकी हानि की कल्पना की गई हैे आओ, हम उसको ऐसा नाश करें कि वह राज्य न रह जाए। हे मदमेन, तू भी सुनसान हो जाएगा; तलवार तेरे पीछे पड़ेगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मोआब की प्रशंसा जाती रही। हेशबोन में उसकी हानि की कल्पना की गई है: ‘आओ, हम उसका ऐसा नाश करें कि वह राज्य न रह जाए।’ हे मदमेन, तू भी सुनसान हो जाएगा; तलवार तेरे पीछे पड़ेगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोआब की अब ख्याति धूल में जा पड़ी है; उन्होंने हेशबोन के विरुद्ध विपत्ति योजित की है: ‘आओ, हम राष्ट्र के रूप में उसका अस्तित्व ही मिटा दें.’ मदमेन तुम्हारा स्वर भी शांत कर दिया जाएगा; तलवार तुम्हारा पीछा करेगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मोआब की प्रशंसा जाती रही। हेशबोन में उसकी हानि की कल्पना की गई है: ‘आओ, हम उसको ऐसा नाश करें कि वह राज्य न रह जाए।’ हे मदमेन, तू भी सुनसान हो जाएगा; तलवार तेरे पीछे पड़ेगी।