Jeremiah 48:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kya too ne bhee israaael ko tttthon men naheen udaya? kya vah choron ke beech pada gaya tha ki jab too usakee charcha karata tab too sir hilata tha?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मोआब तुमने इस्राएल का मजाक उड़ाया था। इस्राएल चोरों के गिरोह द्वारा पकड़ा गया था। हर बार तुम इस्राएल के बारे में कहते थे। तुम अपना सिर हिलाते थे ऐसा अभिनय करते थे मानो तुम इस्राएल से श्रेष्ठ हो
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ मोआब, क्या तूने इस्राएल का मज़ाक नहीं उड़ाया था? क्या इस्राएल चोरों के साथ पकड़ा गया था कि जब तू उसकी चर्चा करता था तब उपेक्षा से सिर हिलाता था?
Hindi Bible HHBD
क्या तू ने भी इस्राएल को ठट्ठों में नहीं उड़ाय? क्या वह चोरों के बीच पाड़ा गया था कि जब तू उसकी चर्चा करता तब तू सिर हिलाता था?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या तू ने भी इस्राएल को ठट्ठों में नहीं उड़ाया? क्या वह चोरों के बीच पकड़ा गया था कि जब तू उसकी चर्चा करता तब तू सिर हिलाता था?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या इस्राएल तुम्हारे लिए उपहास का विषय न बना था? अथवा क्या वह चोरों में से है, क्योंकि जब भी इस्राएल का उल्लेख होता है, तुम घृणाभाव से अपना सिर हिलाने लगते हो?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या तूने भी इस्राएल को उपहास में नहीं उड़ाया? क्या वह चोरों के बीच पकड़ा गया था कि जब तू उसकी चर्चा करता तब तू सिर हिलाता था?