Jeremiah 48:32 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he sibama kee dakhlata, maain tumhare liye yajer se bhee adhaik vilap karoonga! teree daliyan to tal ke par baddh gai, varan yajer ke tal tak bhee pahunchee theen par nash karanevala tere dhoopakal ke falon par, aur todee hui dakhon par bhee toott pada haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं याजेर के लोग के साथ याजेर के लिये रोता हूँ। सिबमा अतीत में तुम्हारी अंगूर की बेले सागर तक फैली थीं। वे याजेर नगर तक पहुँच गई थीं। किन्तु विध्वंसक ने तुम्हारे फल और अंगूर ले लिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ सिबमा की अंगूर लता, मैं तेरे लिए याजेर नगर से अधिक विलाप करता हूं। तेरी शाखाएं समुद्र तट तक, याजेर तक फैल गई थीं। किन्तु विनाश करनेवाला, तेरे ग्रीष्म फलों पर, तोड़े हुए अंगूर के भण्डारों पर टूट पड़ा है।
Hindi Bible HHBD
हे सिबमा की दाखलता, मैं तुम्हारे लिये याजेर से भी अधिक विलाप करूंगा! तेरी डालियां तो ताल के पार बढ़ गई, वरन याजेर के ताल तक भी पहुंची थीं; पर नाश करनेवाला तेरे धूपकाल के फलों पर, और तोड़ी हुई दाखों पर भी टूट पड़ा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे सिबमा की दाखलता, मैं तुम्हारे लिये याजेर से भी अधिक विलाप करूँगा! तेरी डालियाँ तो ताल के पार बढ़ गईं, वरन् याजेर के ताल तक भी पहुँची थीं; पर नाश करनेवाला तेरे धूपकाल के फलों पर, और तोड़ी हुई दाखों पर भी टूट पड़ा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सिबमाह की लता मैं, याज़र पर विलाप से अधिक तुम्हारे लिए विलाप करूंगा. तुम्हारे लतातन्तु सागर पार तक तने हुए हैं; वे तो याज़र तक पहुंच चुके हैं. तुम्हारे ग्रीष्मकालीन फलों की उपज तथा तुम्हारे द्राक्षा की उपज पर विनाशक बरस पड़ा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे सिबमा की दाखलता, मैं तुम्हारे लिये याजेर से भी अधिक विलाप करूँगा! तेरी डालियाँ तो ताल के पार बढ़ गई, वरन् याजेर के ताल तक भी पहुँची थीं; पर नाश करनेवाला तेरे धूपकाल के फलों पर, और तोड़ी हुई दाखों पर भी टूट पड़ा है।