Jeremiah 48:44 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo koi bhy se bhage vah gadhe men girega, aur jo koi gadhe men se nikale, vah fande men fansega. kyonaki maain moab ke rand ka din us par le aunga, yahova kee yahee vanee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोग डरेंगे और भाग खड़े होंगे, और वे गहने गकों में गिरेंगे। यदि कोई गहरे गके से निकलेगा तो वह जाल में फँसेगा। मैं मोआब पर दण्ड का वर्ष लाऊँगा।” यहोवा ने यह सब कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो मनुष्‍य आतंक से डर कर भागेगा, वह गड्ढे में गिरेगा; और जो गड्ढे से बाहर निकलेगा, वह फंदे में फंसेगा। मैं-प्रभु कहता हूँ: मोआब के दण्‍ड-वर्ष के दिनों में मैं मोआब पर ये विपत्तियां ढाहूंगा।”
Hindi Bible HHBD
जो कोई भय से भागे वह गड़हे में गिरेगा, और जो कोई गड़हे में से निकले, वह फन्दे में फंसेगा। क्योंकि मैं मोआब के रण्ड का दिन उस पर ले आऊंगा, यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो कोई भय से भागे वह गड़हे में गिरेगा, और जो कोई गड़हे में से निकले, वह फन्दे में फँसेगा। क्योंकि मैं मोआब के दण्ड का दिन उस पर ले आऊँगा, यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“वह, जो आतंक से बचकर भागेगा, वह गड्ढे में जा गिरेगा, वह, जो गड्ढे से बाहर निकल आएगा फंदे में जा फंसेगा; क्योंकि मैं मोआब पर दंड का वर्ष ले आऊंगा,” यह याहवेह की वाणी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो कोई भय से भागे वह गड्ढे में गिरेगा, और जो कोई गड्ढे में से निकले, वह फंदे में फँसेगा। क्योंकि मैं मोआब के दण्ड का दिन उस पर ले आऊँगा, यहोवा की यही वाणी है।