Jeremiah 49:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki maain ne aesav ko udhaara haai, maain ne usake chhpaine ke sthanon ko pragatt kiya haai yahan tak ki vah chhpai n saka. usake vansh aur bhai aur padosee sab nash ho gaae haain aur usaka ant ho gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु मैं एसाव से हर चीज़ ले लूँगा। मैं उसके सभी छिपने के स्थान ढूँढ डालूँगा। वह मुझसे छिपा नहीं रह सकेगा। उसके बच्चे, सम्बन्धी और पड़ोसी मरेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसी प्रकार मैंने एसाव को नंगा कर दिया। मैंने उसके छिपने के स्थानों को उघाड़ दिया, और वह स्वयं को फिर न छिपा सका। उसके बच्चे, उसके भाई-बन्धु, उसके पड़ोसी सब नष्ट हो गए।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि मैं ने एसाव को उधारा है, मैं ने उसके छिपने के स्थानों को प्रगट किया है; यहां तक कि वह छिप न सका। उसके वंश और भाई और पड़ोसी सब नाश हो गए हैं और उसका अन्त हो गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि मैं ने एसाव को उघारा है, मैं ने उसके छिपने के स्थानों को प्रगट किया है; यहाँ तक कि वह छिप न सका। उसके वंश और भाई और पड़ोसी सब नष्ट हो गए हैं और उसका अन्त हो गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु मैंने तो एसाव को विवस्त्र कर दिया है; उसके छिपने के स्थान मैंने प्रकट कर दिए हैं, अब वह स्वयं को छिपा न सकेगा. तथा उसके पड़ोसियों के साथ उसके संबंधियों, तथा उसकी संतान भी नष्ट हो गई हैं, अब वह भी न रहा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि मैंने एसाव को उघाड़ा है, मैंने उसके छिपने के स्थानों को प्रगट किया है; यहाँ तक कि वह छिप न सका। उसके वंश और भाई और पड़ोसी सब नाश हो गए हैं और उसका अन्त हो गया।