Jeremiah 49:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
senaon ke yahova kee yah vanee haai, ki usake javan chaukon men giraae jaaenge, aur sab yodaon ka bolana band ho jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: युवक इस नगर के सार्वजनिक चौराहे में मरेंगे। उस समय उसके सभी सैनिक मार डाले जाएंगे।” सर्वशक्तिमान यहोवा ने यह सब कुछ कहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु कहता है, दमिश्‍क के चौराहों पर उसके युवक तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे, और उस दिन उसके सब सैनिकों का संहार होगा।
Hindi Bible HHBD
सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, कि उसके जवान चौकों में गिराए जाएंगे, और सब योद्वाओं का बोलना बन्द हो जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, कि उसके जवान चौकों में गिराए जाएँगे, और सब योद्धाओं का बोलना बंद हो जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस नगर के जवान उसकी सड़कों पर पृथ्वी पर गिरे हुए पाए जाएंगे; उस दिन सभी योद्धा मूक कर दिए जाएंगे,” यह सेनाओं के याहवेह की वाणी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, कि उसके जवान चौकों में गिराए जाएँगे, और सब योद्धाओं का बोलना बन्द हो जाएगा।