Jeremiah 49:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ve unake dere aur bhed-bakaariyan le jaaenge, unake tamboo aur sab baratan uttakar untton ko bhee hank le jaaenge, aur un logon se pukarake kahenge, charon or bhy hee bhy haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उनके डेरे और रेवड़ ले लिये जाएंगे। उनके डेरे और सभी चीज़ें ले जायी जायेंगी। उनका शत्रु ऊँटों को ले लेगा। लोग उनके सामने चिल्लाएंगे: ‘हमारे चारों ओर भयंकर घटनायें घट रही है।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बेबीलोन के सैनिक केदार के निवासियों के तम्‍बू और भेड़-बकरियां हांककर ले जाएंगे; वे उनकी कनातें और माल-असबाब लूट कर ले जाएंगे; वे उनके कनातें और माल-असबाब लूट कर ले जाएंगे; वे उनके ऊंटों को उनसे छीन लेंगे; लोग पुकार कर उनसे कहेंगे: “चारों ओर आतंक ही आतंक छाया है।”
Hindi Bible HHBD
वे उनके डेरे और भेड़- बकरियां ले जाएंगे, उनके तम्बू और सब बरतन उठाकर ऊंटों को भी हांक ले जाएंगे, और उन लोगों से पुकारके कहेंगे, चारों ओर भय ही भय है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे उनके डेरे और भेड़–बकरियाँ ले जाएँगे, उनके तम्बू और सब बरतन उठाकर ऊँटों को भी हाँक ले जाएँगे, और उन लोगों से पुकारके कहेंगे, ‘चारों ओर भय ही भय है।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे अपने शिविर तथा अपनी भेड़-बकरियां अपने साथ ले जाएंगे; वे अपने लिए अपने शिविर के पर्दे ले जाएंगे, अपनी सारी सामग्री तथा ऊंट भी. तब वे एक दूसरे से पुकार-पुकारकर कहेंगे, ‘चहुंओर आतंक व्याप्‍त है!’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे उनके डेरे और भेड़-बकरियाँ ले जाएँगे, उनके तम्बू और सब बर्तन उठाकर ऊँटों को भी हाँक ले जाएँगे, और उन लोगों से पुकारकर कहेंगे, ‘चारों ओर भय ही भय है।’