Jeremiah 49:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova kee yah vanee haai, he hasor ke rahanevalo bhago! door door mare mare firo, kaheen jakar chhpaike baso. kyonki babul ke raja nabookadanessar ne tumhare virud yuaktai aur kalpana kee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शीघ्र ही भाग निकलो! हासोर के लोगों, छिपने का ठीक स्थान ढूँढो।” यह सन्देश यहोवा का है। “नबूकदनेस्सर ने तुम्हारे विरुद्ध योजना बनाई है। उसने तुम्हें पराजित करने की चुस्त योजना बनाई है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु कहता है: ओ हासोर के निवासियो! भागो, नगर से दूर चले जाओ, और कन्‍दराओं में छिप जाओ। क्‍योंकि बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने तुम्‍हारे विनाश के लिए एक योजना बनाई है, उसने तुम्‍हें नष्‍ट करने का निश्‍चय किया है।’
Hindi Bible HHBD
यहोवा की यह वाणी है, हे हासोर के रहनेवालो भागो! दूर दूर मारे मारे फिरो, कहीं जाकर छिपके बसो। क्योंकि बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर ने तुम्हारे विरूद्व युक्ति और कल्पना की है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा की यह वाणी है: हे हासोर के रहनेवालो भागो! दूर दूर मारे मारे फिरो, कहीं जाकर छिपके बसो। क्योंकि बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर ने तुम्हारे विरुद्ध युक्‍ति और कल्पना की है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“भागो दूर चले जाओ! हाज़ोरवासियो जाकर गहन गुफाओं में जा बसो,” यह याहवेह की वाणी है. “क्योंकि बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र ने तुम्हारे विरुद्ध एक योजना रची है; तुम्हारे विरुद्ध एक युक्ति गढ़ी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा की यह वाणी है, हे हासोर के रहनेवालों भागो! दूर-दूर मारे-मारे फिरो, कहीं जाकर छिपके बसो। क्योंकि बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने तुम्हारे विरुद्ध युक्ति और कल्पना की है।