Jeremiah 49:31 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova kee yah vanee haai, uttkar us chaain se rahanevalee jati ke logon par chaddhai karo, jo nidr rahate haai, aur bina kivad aur bende ke yon ho base huae haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“एक राष्ट्र है, जो खुशहाल है। उस राष्ट्र को विश्वास है कि उसे कोई नहीं हरायेगा। उस राष्ट्र के पास सुरक्षा के लिये द्वार और रक्षा प्राचीर नहीं है। वे लोग अकेले रहते हैं।” यहोवा कहता है, “उस राष्ट्र पर आक्रमण करो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु कहता है: ‘सुख-चैन से रहने वाले, निश्‍चिंत निवास करने वाले राष्‍ट्र पर आक्रमण करने के लिए उठो, और उसके विरुद्ध मोर्चाबन्‍दी करो। वे तम्‍बुओं में रहते हैं, उनके नगरों में न प्रवेश-द्वार हैं, और न फाटकों में अर्गलाएं हैं।
Hindi Bible HHBD
यहोवा की यह वाणी है, उठकर उस चैन से रहनेवाली जाति के लोगों पर चढ़ाई करो, जो निडर रहते हैं, और बिना किवाड़ और बेण्डे के यों हो बसे हुए हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यहोवा की यह वाणी है, उठकर उस चैन से रहनेवाली जाति के लोगों पर चढ़ाई करो, जो निडर रहते हैं, और बिना किवाड़ और बेण्डे के यों ही बसे हुए हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“उठकर ऐसे देश पर आक्रमण करो, जो शांति में निवास कर रहा है, जो पूर्णतः सुरक्षित है,” यह याहवेह की वाणी है, “उस नगर के न तो प्रवेश द्वार हैं और न कहीं छड़ों से उसे सुरक्षा प्रदान की गई है; वे अलग, अकेले निवास करते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“यहोवा की यह वाणी है, उठकर उस चैन से रहनेवाली जाति के लोगों पर चढ़ाई करो, जो निडर रहते हैं #, और बिना किवाड़ और बेंड़े के ऐसे ही बसे हुए हैं।