Jeremiah 49:32 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
unake untt aur anaaginit gaya-baail aur bhed-bakaariyan loott men jaengee, kyonki maain unake gal ke bal mundanevalon ko udakar sab dishaaon men titara-abitar karoonga aur charon or se un par vipaattai lakar daloonga, yahov kee yah vanee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“शत्रु उनके ऊँटों और पशुओं के बड़े झुण्डों को चुरा लेगा। शत्रु उनके विशाल जानवरों के समूह को चुरा लेगा। मैं उन लोगों को पृथ्वी के हर भाग में भाग जाने पर विवश करूँगा जिन्होंने अपने बालों के कोनों को कटा रखा है। और मैं उनके लिये चारों ओर से भयंकर विपत्तियाँ लाऊँगा।” यह सन्देश यहोवा का है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम्हें लूट में ऊंट मिलेंगे, तुम उनके पशुओं के रेवड़ों पर कब्जा कर लोगे; क्योंकि मैं उस कौम को, दाढ़ी के कोने मूंड़ने वाली जाति को सब दिशाओं में तितर-बितर करूंगा; मैं चारों दिशाओं से उस पर विपत्ति डालूंगा।
Hindi Bible HHBD
उनके ऊंट और अनगिनित गाय- बैल और भेड़- बकरियां लूट में जाएंगी, क्योंकि मैं उनके गाल के बाल मुंड़ानेवालों को उडाकर सब दिशाओं में तितर- बितर करूंगा; और चारों ओर से उन पर विपत्ति लाकर डालूंगा, यहोव की यह वाणी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनके ऊँट और अनगिनित गाय–बैल और भेड़–बकरियाँ लूट में जाएँगी, क्योंकि मैं उनके गाल के बाल मुंडानेवालों को उड़ाकर सब दिशाओं में तितर–बितर करूँगा; और चारों ओर से उन पर विपत्ति लाकर डालूँगा, यहोवा की यह वाणी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके ऊंट लूट सामग्री हो जाएंगे, वैसे ही उनके असंख्य पशु भी. मैं प्रचंड वायु में उन सभी को बिखरा दूंगा, जो अपने कनपटी के केश कतरते रहते हैं और उनका विनाश उन पर हर एक ओर से टूट पड़ेगा,” यह याहवेह की वाणी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनके ऊँट और अनगिनत गाय-बैल और भेड़-बकरियाँ लूट में जाएँगी, क्योंकि मैं उनके गाल के बाल मुँड़ानेवालों को उड़ाकर सब दिशाओं में तितर-बितर करूँगा; और चारों ओर से उन पर विपत्ति लाकर डालूँगा, यहोवा की यह वाणी है।