Jeremiah 49:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
prabhu senaon ke yahova kee yah vanee haai, dek, maain tere charon or ke sab rahanevalon kee or se tere man men bhy upajane par hoo, aur tere log apane apane samhane kee or ddhkel diae jaaenge aur jab ve mare mare firenge, tab koi unhen ikattha n karega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु सर्वशक्तिमान यहोवा यह कहता है, “मैं हर ओर से तुम पर विपत्ति ढाऊँगा। तुम सब भाग खड़े होगे, फिर कोई भी तुम्हें एक साथ लाने में समर्थ न होगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सुन, मैं-स्‍वर्गिक सेनाओं का स्‍वामी, प्रभु यह कहता हूं: मैं तुझ पर आतंक ढाहूंगा, तेरे आस-पास के राष्‍ट्र तुझ पर आक्रमण करेंगे; और उनके आतंक के कारण तेरे सब नगर-निवासी प्राण बचाकर भाग जाएंगे; इन शरणार्थियों को कोई पुन: एकत्र न कर सकेगा।
Hindi Bible HHBD
प्रभु सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, देख, मैं तेरे चारों ओर के सब रहनेवालों की ओर से तेरे मन में भय उपजाने पर हूँ, और तेरे लोग अपने अपने साम्हने की ओर ढकेल दिए जाएंगे; और जब वे मारे मारे फिरेंगे, तब कोई उन्हें इकट्ठा न करेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
प्रभु सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है: देख, मैं तेरे चारों ओर के सब रहनेवालों की ओर से तेरे मन में भय उपजाने पर हूँ, और तेरे लोग अपने अपने सामने की ओर ढकेल दिए जाएँगे; और जब वे मारे मारे फिरेंगे, तब कोई उन्हें इकट्ठा न करेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह देख लेना, मैं तुम पर आतंक लाने पर हूं यह आतंक तुम्हें चारों ओर से घेर लेगा,” यह सेनाओं के प्रभु याहवेह की वाणी है. मैं तुम्हारे चारों ओर के लोगों से तुम पर आतंक लाऊंगा, हर एक भागकर बिखर जाएगा, शरणार्थियों के एकत्रण के लिए कोई शेष न रहेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
प्रभु सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है: देख, मैं तेरे चारों ओर के सब रहनेवालों की ओर से तेरे मन में भय उपजाने पर हूँ, और तेरे लोग अपने-अपने सामने की ओर ढकेल दिए जाएँगे; और जब वे मारे-मारे फिरेंगे, तब कोई उन्हें इकट्ठा न करेगा।