Jeremiah 5:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
unhon ne yahova kee baten jhuttlakar kaha, vah aeesa naheen haai vipaattai ham par n padegee, n ham talavar ko aur n mahangee ko dekhenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“उन लोगों ने यहोवा के बारे में झूठ कहा है। उन्होंने कहा है, ‘यहोवा हमारा कुछ नहीं करेगा। हम लोगों का कुछ भी बुरा न होगा। हम किसी सेना का आक्रमण अपने ऊपर नहीं देखेंगे। हम कभी भूखों नहीं मरेंगे।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ यिर्मयाह, वे मुझ-प्रभु के विषय में झूठा प्रचार करते हैं। वे कहते हैं कि मैं कुछ नहीं करूँगा। उनका अनिष्ट नहीं होगा। न उन पर शत्रु का आक्रमण होगा, और न उनके देश में अकाल पड़ेगा।
Hindi Bible HHBD
उन्हों ने यहोवा की बातें झुठलाकर कहा, वह ऐसा नहीं है; विपत्ति हम पर न पड़ेगी, न हम तलवार को और न महंगी को देखेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“उन्होंने यहोवा की बातें झुठलाकर कहा, ‘वह ऐसा नहीं है; विपत्ति हम पर न पड़ेगी, न हम तलवार को और न महँगी को देखेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने याहवेह के विषय में झूठी अफवाएं प्रसारित की हैं; उन्होंने कहा, “वह कुछ नहीं करेंगे! हम पर न अकाल की विपत्ति आएगी; हम पर न अकाल का प्रहार होगा, न तलवार का.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“उन्होंने यहोवा की बातें झुठलाकर कहा, ‘वह ऐसा नहीं है; विपत्ति हम पर न पड़ेगी, न हम तलवार को और न अकाल को देखेंगे।