Jeremiah 5:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is karan senaon ka parameshvar yahova yon kahata haai, ye log jo aeesa kahate haai, isaaliye dek, maain apana vachan tere munh men ag, aur is praja ko katt banaunga, aur vah unako bhsm karegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सर्वशक्तिमान परमेश्वर यहोवा ने यह सब कहा, “उन लोगों ने कहा कि मैं उन्हें दण्ड नहीं दूँगा। अत: यिर्मयाह, जो सन्देश मैं तुझे दे रहा हूँ, वह आग जैसा होगा और वे लोग लकड़ी जैसे होंगे। आग सारी लकड़ी जला डालेगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: स्वर्गिक सेनाओं का प्रभु परमेश्वर यों कहता है: ‘उन्होंने तुझे “हवा” कहा है, इसलिए देख, मैं तेरे मुंह में अपने शब्दों को अग्नि बना दूंगा, और यहूदा प्रदेश की जनता तथा यरूशलेम के निवासियों को सूखी लकड़ी! मेरे अग्निमय वचन उन्हें भस्म कर देंगे।’
Hindi Bible HHBD
इस कारण सेनाओं का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, ये लोग जो ऐसा कहते हैं, इसलिये देख, मैं अपना वचन तेरे मुंह में आग, और इस प्रजा को काठ बनाऊंगा, और वह उनको भस्म करेगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण सेनाओं का परमेश्वर यहोवा यों कहता है: “ये लोग जो ऐसा कहते हैं, इसलिये देख, मैं अपना वचन तेरे मुँह में आग, और इस प्रजा को काठ बनाऊँगा, और वह उनको भस्म करेगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब याहवेह सेनाओं के परमेश्वर की बात यह है: “इसलिये कि तुमने ऐसा कहा है, यह देखना कि तुम्हारे मुख में मेरा संदेश अग्नि में परिवर्तित हो जाएगा तथा ये लोग लकड़ी में, जिन्हें अग्नि निगल जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण सेनाओं का परमेश्वर यहोवा यह कहता है: “ये लोग जो ऐसा कहते हैं, इसलिए देख, मैं अपना वचन तेरे मुँह में आग, और इस प्रजा को काठ बनाऊँगा, और वह उनको भस्म करेगी।